TOP BANNER
Sponsored

रेल लाइन का लोहा और पेन्ड्रोल क्लिप लोहार दुकान से बरामद, एक गिरफ्तार

सरिया(गिरिडीह) : हजारीबाग रोड स्टेशन रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट ने कार्रवाई करते हुए लोहार दुकान से रेल लाइन का लोहा, पटरियों को जोड़ने वाली पेन्ड्रोल क्लिप (चाभी) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना इलाके के सिमरिया का 22 वर्षीय बजरंगी विश्वकर्मा. वहीं इस मामले में रेलवे

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 25, 2021 Feb 25 44 Views
Share

सरिया(गिरिडीह) : हजारीबाग रोड स्टेशन रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट ने कार्रवाई करते हुए लोहार दुकान से रेल लाइन का लोहा, पटरियों को जोड़ने वाली पेन्ड्रोल क्लिप (चाभी) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना इलाके के सिमरिया का 22 वर्षीय बजरंगी विश्वकर्मा. वहीं इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने कांड संख्या 02/2021 दर्ज कर युवक को रेल न्यायालय धनबाद भेज दिया है.

 

कार्रवाई के बाबत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिव बिहारी सिंह, आरक्षी प्रमोद कुमार, विधान चन्द्र, दिपक कुमार यादव रेड एण्ड राउन्ड ड्यूटी में सरमाटांड स्टेशन से वापस आ रहे थे. इसी क्रम में दशारो खुर्द बाजार में रोड से ठीक सटे लोहार दुकान पर एक दुकानदार को लोहे का सामान बनाते देखा.

 

वहीं इस दौरान रेल लाईन (पटरी) का लोहा भी वहां दिखा. इसके बाद वे लोग रूक कर उक्त दुकान के तरफ बढ़े तो दुकानदार दुकान छोड़कर भागने लगा. मौके पर खदेड़कर दुकानदार को पकड़कर पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया, न ही कोई कागजात प्रस्तुत किया.

MIDDLE
Sponsored

फिर जब उसके सामने दुकान को चेक किया गया तो दुकान के अन्दर कोने में बोरा से ढ़का हुआ पेन्ड्रोल क्लिप बरामद हुआ. पूछे जाने पर पेन्ड्रोल क्लिप के बारे में भी उसने कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया, न ही कोई कागजात प्रस्तुत किया. जिसके बाद  आरोपी बजरंगी को पकड़ पोस्ट ले जाया गया. और फिर कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories