TOP BANNER
Sponsored

धारदार हथियार से वार कर किसान की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के केंदुआगढा में एक किसान की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक 50 वर्षीय किसान सुकर महतो था। उसके गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है।घटना बुधवार रात की है। मिली जानकारी के अनुसार सुकर महतो बुधवार की दोपहर साईकल से खेत

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 25, 2021 Feb 25 22 Views
Share

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के केंदुआगढा में एक किसान की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक 50 वर्षीय किसान सुकर महतो था। उसके गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है।घटना बुधवार रात की है।

मिली जानकारी के अनुसार सुकर महतो बुधवार की दोपहर साईकल से खेत गया हुआ था। इसके बाद जब वह शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढ़ने निकले। इसी दौरान केंदुआगढा गांव के जंगल के समीप उसकी साईकल पड़ी मिली और वहीं पास में शव भी पड़ा मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई।

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतक की पत्नी ननकी देवी ने हत्या का आरोप अपने देवर पर लगाया है। इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories