TOP BANNER
Sponsored

आरा मिल में छापेमारी, सखुआ तथा शीशम लकड़ियां जब्त

सरिया(गिरिडीह) : वन विभाग ने मंगलवार की सुबह धवैया गांव में छापामारी कर अवैध रूप से संचालित दो आरा मिलों को ध्वस्त कर दिया। वहीं मौके से 25 पीस सखुआ तथा शीशम की लकड़ी बरामद की गई।  बरामद लकड़ियों की कीमत लगभग दो लाख बताई जाती है।   भाग खड़ा हुआ संचालक   वन क्षेत्र

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 5, 2020 May 5 41 Views
Share

सरिया(गिरिडीह) : वन विभाग ने मंगलवार की सुबह धवैया गांव में छापामारी कर अवैध रूप से संचालित दो आरा मिलों को ध्वस्त कर दिया। वहीं मौके से 25 पीस सखुआ तथा शीशम की लकड़ी बरामद की गई।  बरामद लकड़ियों की कीमत लगभग दो लाख बताई जाती है।

 

भाग खड़ा हुआ संचालक

 

वन क्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि धवैया गांव में अवैध रूप से आरा मिल चल रहा है। जिसके बाद एक टीम बनाकर मंगलवार की सुबह छापामारी की गई। बताया कि मिल संचालक छापामारी की भनक मिल जाने के कारण मशीन खोल कर भाग निकला। वहीं आरा मशीन के चबूतरे को ध्वस्त कर दिया गया। सभी जब्त लकड़ियों को वन परिसर सरिया में रखा गया है। वहीं आरा मिल संचालक नारायण महतो तथा विनोद महतो के विरुद्ध वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की बात कही गई।

 

छापेमारी में ये थे शामिल

छापामारी दल में वन परिसर पदाधिकारी पुरुषोत्तम पांडेय,पी एन दुबे, असलम अंसारी ,उदय केसरी, कुंदन कुमार दास, उज्जवल हेंब्रम,हैदर अली, शैलेश पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories