TOP BANNER
Sponsored

कोटा में फंसे छात्र बगोदर लौटे, किया गया होम क्वारनटाईन

बगोदर: राजस्थान के कोटा में फंसे बगोदर, सरिया, बिष्णुगढ़ एवं बरकठ्ठा के कुल 20 छात्र- छात्राओं की वापसी सोमवार को अहले सुबह हुई है। धनबाद से सभी बगोदर पहुंचे। जिला नोडल पदाधिकारी सह बगोदर सीओ आशुतोष कुमार ओझा एवं दंडाधिकारी प्रमोद पासवान की उपस्थित में सभी छात्र- छात्राओं का स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें अभिभावकों

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 5, 2020 May 5 46 Views
Share

बगोदर: राजस्थान के कोटा में फंसे बगोदर, सरिया, बिष्णुगढ़ एवं बरकठ्ठा के कुल 20 छात्र- छात्राओं की वापसी सोमवार को अहले सुबह हुई है। धनबाद से सभी बगोदर पहुंचे। जिला नोडल पदाधिकारी सह बगोदर सीओ आशुतोष कुमार ओझा एवं दंडाधिकारी प्रमोद पासवान की उपस्थित में सभी छात्र- छात्राओं का स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें अभिभावकों के हवाले कर दिया गया। साथ हीं छात्रों को होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है।

जिला नोडल पदाधिकारी ने बताया कि 20 छात्रों में 09 बगोदर प्रखंड के, हजारीबाग के बिष्णुगढ़ व बरकठ्ठा के एक- एक एवं गिरिडीह के सरिया के 09 छात्र शामिल हैं। इसमें एक- दो छात्राएं भी शामिल हैं। बताया जाता है कि वापस लौटे सभी छात्र कोटा में पढ़ाई कर रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से सभी फंस गए थे। केंद्र और राज्य सरकार की पहल पर हर राज्य में फंसे हुए प्रवासी मजदूर और छात्रों को वापस घर पहुंचाए जा रहा है। इसी कड़ी में इन छात्रों को भी घर पहुंचाया गया है। लॉकडाउन खत्म होने और जन जीवन सामान्य होने तक घर में सुरक्षित सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रह सकें।

कोटा से वापस लौटने वाले छात्र- छात्राओं में बगोदर के निशा कुमारी, घाघरा के जयराम कुमार, बगोदरडीह के आशिष रविदास, रवि कुमार सोनी, हेसला के सौरव अनिल, जितू शर्मा, अलगडीहा के रंजन कुमार, मनोज कुमार, करगालो के पप्पू कुमार एवं बरकठ्ठा के अजरूद्दीन अंसारी शामिल है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories