TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह केंद्रीय मंडल कारा में रेड, मोबाइल व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद

गिरिडीह : मोहनपुर स्थित केंद्रीय मंडल कारा में बुधवार की अहले सुबह छापेमारी से हड़कंप मच गया। एसडीएम प्रेरणा दीक्षित और एसडीपीओ कुमार गौरव की अगुवाई में जेल का औचक निरीक्षण किया गया। वहीं उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व एसपी अमित रेणु भी कारा पहुंचे। सुबह 3 बजे पहुंची छापेमारी टीम ने वार्डों को खंगालना

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 21, 2020 Oct 21 54 Views
Share

गिरिडीह : मोहनपुर स्थित केंद्रीय मंडल कारा में बुधवार की अहले सुबह छापेमारी से हड़कंप मच गया। एसडीएम प्रेरणा दीक्षित और एसडीपीओ कुमार गौरव की अगुवाई में जेल का औचक निरीक्षण किया गया। वहीं उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व एसपी अमित रेणु भी कारा पहुंचे।

सुबह 3 बजे पहुंची छापेमारी टीम ने वार्डों को खंगालना शुरू किया गया तो तकरीबन साढ़े तीन घंटे तक एक एक कर सभी वार्डों की तलाशी ली गई। इस दौरान टीम को कारा के अंदर मोबाइल, कैंची समेत अन्य आपत्तिजनक सामान मिले। मिली जानकारी के अनुसार शराब तस्करी के आरोप में जिस वार्ड में पूर्व पार्षद शिवम आजाद बंद है।उससे 2 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

छापेमारी के दौरान ही उपायुक्त व एसपी भी कारा पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान मोबाइल, तम्बाकू पदार्थ अंदर कैसे पहुंचा इसको लेकर जेल अधीक्षक और जेलर से पूछताछ की गई। फिलहाल अधिकारी पूरी मामले की जांच कर रहे हैं। जेल कर्मियों पर कार्रवाई तय है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories