AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुलिस स्मरण दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

गिरिडीह : पुलिस स्मरण दिवस पर बुधवार को नया पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी अमित रेणु, सीआरपीएफ सातवीं बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार भारद्वाज, सदर डीएसपी विनोद रवानी, सदर एसडीपीओ कुमार गौरव, साइबर डीएसपी संदीप सुमन के अलावे सीआरपीएफ के अधिकारी, पुलिस जवान व शहीद के परिजन मुख्य रूप


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : पुलिस स्मरण दिवस पर बुधवार को नया पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी अमित रेणु, सीआरपीएफ सातवीं बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार भारद्वाज, सदर डीएसपी विनोद रवानी, सदर एसडीपीओ कुमार गौरव, साइबर डीएसपी संदीप सुमन के अलावे सीआरपीएफ के अधिकारी, पुलिस जवान व शहीद के परिजन मुख्य रूप से उपस्थित हुए। मौके पर अफसरों व पुलिसकर्मियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। वहीं मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया।

मौके पर एसपी अमित रेणु ने बताया कि बस 2019 में देश में 264 पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान व पदाधिकारी शहीद हुए थे। इन शहीदों में झारखंड के भी आठ पुलिस पदाधिकारी व जवान थे। कहा कि कर्तव्य पालन करने की कोशिश हम सभी करते हैं लेकिन कर्तव्य पालन के दौरान शहीद होने का सौभाग्य बहुत कम साथियों को प्राप्त होता है।

सीआरपीएफ सातवीं बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार भारद्वाज ने कहा कि जवानों की शहादत को कभी नहीं भूलना चाहिए। नक्सलवाद अपराध के साथ-साथ आतंकियों से लोहा लेने का काम पुलिस अर्धसैनिक बल के जवान कर रहे हैं। देश की सेवा में प्राण देने वाले जवान और पदाधिकारी हमेशा याद किए जाते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories