TOP BANNER
Sponsored

अवैध माइका खदान में छापा, पिछले दिनों चाल धंसने से हुई थी 2 महिला और एक बच्चे की मौत

गावां : थाना इलाके में संचालित अवैध माइका खदानों पर रविवार को छापेमारी की गयी. वन विभाग की ओर से धरवे जंगल में आधा दर्जन से अधिक खदानों में छापेमारी की गयी. इस दौरान यहां से भारी मात्रा में जिलेटिन, डेटोनेटर, माइका और खनन में इस्तेमाल होने वाला उपकरण जब्त किए गए. बताया गया कि

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 26, 2024 May 26 63 Views
Share

गावां : थाना इलाके में संचालित अवैध माइका खदानों पर रविवार को छापेमारी की गयी. वन विभाग की ओर से धरवे जंगल में आधा दर्जन से अधिक खदानों में छापेमारी की गयी. इस दौरान यहां से भारी मात्रा में जिलेटिन, डेटोनेटर, माइका और खनन में इस्तेमाल होने वाला उपकरण जब्त किए गए.

बताया गया कि गुप्त सूचना के बाद रेंजर अनिल कुमार के निर्देश पर छापेमारी की गई. इस बाबत वनपाल पवन चौधरी ने बताया छापेमारी के दौरान 45 पीस जिलेटिन, 1 पीस डेटोनेटर, 3 पीस हथौड़ी, सबल सहित खनन में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण को बरामद किया गया है. मामले में खदान संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. साथ ही जब्त जिलेटिन एवं डेटोनेटर के संबंध में गावां थाना में भी खदान संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है.

 

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही चाल धंस जाने से ननद-भोजाई की मौत हो गयी थी. जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. वहीं इस घटना के पूर्व एक बच्चे की भी मौत अवैध माइका खदान में हुई थी. यहां बता दें कि छापेमारी के बाद कुछ दिन धंधेबाज शांत हो जाते हैं. इसके बाद फिर धड़ल्ले से काम शुरू हो जाता है.

MIDDLE
Sponsored

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories