TOP BANNER
Sponsored

उसरी वाटरफॉल में डूबने से 2 युवकों की मौत, दोस्तों के साथ आया था घूमने

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना इलाके के गंगापुर स्थित उसरी वाटरफॉल में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवघर जिले के राममंदिर रोड झासागारी निवासी राजकुमार गुप्ता का 20 वर्षीय पुत्र पवन गुप्ता और जूनपोखर निवासी मौली प्रसाद वर्मा का 18 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार वर्मा के रूप में की गई।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 26, 2024 May 26 35 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना इलाके के गंगापुर स्थित उसरी वाटरफॉल में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवघर जिले के राममंदिर रोड झासागारी निवासी राजकुमार गुप्ता का 20 वर्षीय पुत्र पवन गुप्ता और जूनपोखर निवासी मौली प्रसाद वर्मा का 18 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार वर्मा के रूप में की गई।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों अपने 7 अन्य दोस्तों के साथ घूमने के लिए वाटरफॉल आए थे। मौके पर सभी नहा रहे थे इसी बीच फिसलकर दोनों गहरे पानी में समा गए। हो- हल्ला पर स्थानीय लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को बाहर निकाला गया।

मौके पर पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

MIDDLE
Sponsored

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories