TOP BANNER
Sponsored

बढ़ते चोरी के मामले पर पुलिस ने की कार्रवाई, 3 पेशेवर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह : हालिया दिनों में खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के हीरोडीह, धनवार एवं जमुआ थाना क्षेत्र में बढ़ते चोरी के मामले पर पुलिस ने कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुराना पुलिस लाइन में एसपी अमित रेनू ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। मौके पर उन्होंने बताया कि बढ़ते गृहभेदन की घटनाओं को

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 23, 2020 Jul 23 53 Views
Share

गिरिडीह : हालिया दिनों में खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के हीरोडीह, धनवार एवं जमुआ थाना क्षेत्र में बढ़ते चोरी के मामले पर पुलिस ने कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुराना पुलिस लाइन में एसपी अमित रेनू ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

मौके पर उन्होंने बताया कि बढ़ते गृहभेदन की घटनाओं को देखते हुए खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह को निर्देश दिया गया था कि अनुमंडल स्तर पर एक विशेष टीम का गठन कर घटनाओं में संलिप्त अपराध कर्मियों का पता कर अपराध पर अंकुश लगाया जाए। निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा टीम गठित कर गृह भेदन की घटनाओं में संलिप्त गिरोह का पता लगाकर तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं उनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर हीरोडीह, जमुआ धनवार किए गए चोरी के सामानों की बरामदगी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त सुरेश पासी, छुटकू पासी, बड़कू पासी है ये हिरोडीह थाना क्षेत्र के ही टिकोडीह का रहने वाला है।

एसपी श्री रेनू ने बताया कि गिरोह में 7 लोगों के शामिल रहने की बात सामने आई है। ये हीरोडीह थाना क्षेत्र के दागी है व पेशेवर व सक्रिय अपराधकर्मी हैं। बताया कि इनके गिरफ्तारी में शामिल पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored

इन समानों की हुई बरामदगी

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चांदी का एक कटोरा, एक चम्मच, एक सिक्का, पुराना पायल दो जोड़ा,नया पायल एक जोड़ा, लॉकेट, पितल का 2 हंडा, 2 छिपा, 3 छोटा बड़ा पैला, 1 बाल्टी, 1 कढ़ाई, काशा का एक कटोरा सहित 42 सौ रुपया नगद व एक हौंडा साइन बाइक बरामद की गई है।

छापेमारी टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने किया, जबकि टीम में जमुआ पुलिस निरीक्षक विनय कुमार राम हिरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय, परि पुलिस अवर निरीक्षक हसनैन अंसारी, गौरव भगत, धनवार थाना के मुकेश दयाल सिंह, राहुल कुमार चौबे, अवर निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह एवं हिरोडीह थाना क्षेत्र के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories