TOP BANNER
Sponsored

टूट कर गिरा 11 हजार विधुत प्रवाहित तार, चपेट में आकर 3 घायल

डुमरी : प्रखंड के खैराटुंडा पंचायत अंतर्गत कटहरटांड़ में गुरुवार को मोहम्मद हुसैन के घर के आगे 11 हजार वोल्ट विधुत प्रवाहित तार टूट कर गिर गया। इस हादसे में मोहम्मद हुसैन, जमुनी खातून, हुसैन रजा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीन घरों के टीवी, फ्रिज समेत अन्य बिजली के उपकरण जल गए।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 23, 2020 Jul 23 54 Views
Share

डुमरी : प्रखंड के खैराटुंडा पंचायत अंतर्गत कटहरटांड़ में गुरुवार को मोहम्मद हुसैन के घर के आगे 11 हजार वोल्ट विधुत प्रवाहित तार टूट कर गिर गया। इस हादसे में मोहम्मद हुसैन, जमुनी खातून, हुसैन रजा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीन घरों के टीवी, फ्रिज समेत अन्य बिजली के उपकरण जल गए।

घटना के बाद ग्रामीण गुस्से में दिखे। मौके पर तार जोड़ने आए बिजली मिस्त्री को तार जोड़ने नहीं दिया।सूचना पर भाजयुमो नेता सुरेन्द्र कुमार कटहर टांड़ पहुंचे और बिजली विभाग SDO एवं AC से बात कर संबंधित घटना की जानकारी दी। भाजयुमो नेता ने विभाग से बात करते हुए शीघ्र ही वहां पास किया 11 हजार वोल्ट तार में तीन से चार पोल तक गार्डवाल तार लगाने की अपील की। वहीं विभाग के अधिकारी ने आश्वासन दिया जल्द ही वहां तार लगाई जाएगी। घटना की जानकारी लेने भाजयुमो नेता के साथ काशी पंडित रवि रजक हेमलाल रजक जीतू रजक शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories