TOP BANNER
Sponsored

साइबर अपराधियों के लिए नकली वेबसाइट और लिंक बनाने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

एक लाख कांटेक्ट डिटेल्स भी बरामद   गिरिडीह : साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को निमियाघाट थाना के इसरी बाजार में छापामारी कर एक साइबर अपराध के आरोप में राहुल कुमार मण्डल को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक लेपटॉप, 4 मोबाइल, 12  एटीएम कार्ड

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 20, 2023 Mar 20 43 Views
Share

एक लाख कांटेक्ट डिटेल्स भी बरामद

 

गिरिडीह : साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को निमियाघाट थाना के इसरी बाजार में छापामारी कर एक साइबर अपराध के आरोप में राहुल कुमार मण्डल को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक लेपटॉप, 4 मोबाइल, 12  एटीएम कार्ड और 16 पासबुक बरामद किया है. बताया गया कि गिरफ्तार अपराधी साइबर अपराध के लिए नकली वेबसाइट तथा लिंक बनाने का काम करता था और उसे 2 हजार रुपया प्रति लिंक के हिसाब से साइबर अपराधी को बेचता था. गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से पुलिस ने लैपटॉप में नकली वेबसाईट तथा लिंक बनाने का प्रमाण भी पाया गया है.

 

गिरफ्तार अपराधी दिल्ली सेंट एंड्रू इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी गुडगाँव से से दो वर्ष तक BTECH IN COMPUTER SCIENCE का पढ़ाई कर छोड़ चुका है और वह वर्तमान में नई दिल्ली स्थित लक्ष्मीनगर में रह कर क्रू साइबर सिक्युरिटी का कोर्स कर रहा था. पुलिस को गिरफ्तार अपराधी के मोबाईल से  साइबर अपराध के जरिए लगभग 10 लाख रुपया लेनदेन का भी प्रमाण मिला है. इनके पास से पुलिस ने लगभग एक लाख मोबाईल नंबर भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार करते हुए नकली वेबसाइट तथा लिंक खरीदने वालों की जानकारी भी दी है. गिरिडीह साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार साइबर अपराधी के खिलाफ कांड संख्या 09/23 दर्ज कर उसे जेल भेज दिया.

 

छापेमारी दल में साइबर थाना गिरिडीह के थाना प्रभारी आदिकान्त महतो, निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार,  डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार,  सहायक अवर निरीक्षक मदन झा शामिल थे.

MIDDLE
Sponsored

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories