AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

साउंड संचालकों के साथ प्रशासन ने की बैठक, रामनवमी को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

कम से कम लाउडस्पीकर बॉक्स इस्तेमाल करने को लेकर की अपील   गिरिडीह : रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर साउंड सिस्टम के संचालकों के साथ सोमवार को नगर थाना परिसर में अनुमंडल प्रशासन की ओर से बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीएम विशालदीप खलखो ने किया. जबकि बैठक में


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कम से कम लाउडस्पीकर बॉक्स इस्तेमाल करने को लेकर की अपील

 

गिरिडीह : रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर साउंड सिस्टम के संचालकों के साथ सोमवार को नगर थाना परिसर में अनुमंडल प्रशासन की ओर से बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीएम विशालदीप खलखो ने किया. जबकि बैठक में नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, जिला साउंड एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजी चौधरी समेत तीनों थाना इलाकों से जुड़ें साउंड संचालक उपस्थित रहे.

 

इस दौरान साउंड सिस्टम संचालकों को रामनवमी पर्व के मद्देनज़र जरुरी गाइडलाइन्स से अवगत करवाया गया. बताया गया कि अखाड़ा अथवा जुलूस के लिए डीजे बुक नहीं किया जाएगा. एसडीएम ने कहा कि जुलूस में लाउडस्पीकर बॉक्स की संख्या कम से कम रहे. साथ ही आवाज की तीव्रता 50 से 60 डेसीबल तक ही होगी. जुलूस एवं झांकी पर लगने वाले लाउडस्पीकर में किसी भी प्रकार का उग्र नारा, भाषण, भड़काऊ गीतों का प्रयोग नहीं किया जाएगा.  साउंड बुकिंग करने के समय लेटर पैड पर साउंड सिस्टम लेने वाले समिति का पूरा पता और पांच लोगों का मोबाइल नंबर रखने का भी निर्देश दिया गया. बैठक के दरम्यान साउंड संचालकों को सभी नियमों से संबंधित एक घोषणापत्र दिया गया. मौके पर एसडीएम ने सभी से शांति पूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories