AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रसव के बाद कराहती रही महिला, अधिक रक्तस्राव से मौत, झोलाझाप चिकित्सक पर आरोप

गावां : थाना क्षेत्र के जमडार में संचालित एक अवैध क्लीनिक में बच्चे को जन्म देने के बाद अधिक रक्तस्राव से प्रसूता की मौत हो गयी. मृतका जमडार निवासी संतोष राय की पत्नी मंजू देवी थी. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद परिजन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : थाना क्षेत्र के जमडार में संचालित एक अवैध क्लीनिक में बच्चे को जन्म देने के बाद अधिक रक्तस्राव से प्रसूता की मौत हो गयी. मृतका जमडार निवासी संतोष राय की पत्नी मंजू देवी थी. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद परिजन उसे लेकर जमडार के ही एक क्लीनिक में गए. जहां झोलाछाप चिकित्सक शमशेर की देखरेख में उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया. वहीं जन्म देने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. स्थिति बिगड़ता देख जब परिजन कथित चिकित्सक से पूछे तो उसने चिंता नहीं करने और जल्द ही सबकुछ ठीक कर दिए जाने का आश्वासन दिया.

 

वहीं स्थिति में सुधार नहीं होता देख दूसरे जगह ले जाने के बारे में पूछा गया तो झोलाछाप चिकित्सक द्वारा उन्हें रुपया लाकर देने के बाद छुट्टी किये जाने की बात कही गयी. इसके बाद जब लोग रुपया लेकर क्लिनिक पहुंचे तो प्रसूता वहां नहीं दिखाई दी. जिसके बाद उन्हें पता चला कि महिला को बोलेरो से भेज दिया गया है. इसके बाद परिजन घर पहुंचे जहां उन्हें प्रसूता उन्हें मृत मिली.

 

घटना से परिजनों पर ग़मों का पहाड़ टूट पड़ा. मृतका का पति मुंबई में रहकर मजदूरी का कार्य करता है. मृतका को पूर्व में पांच वर्ष व ढाई वर्ष का पुत्र भी है और मृत्यु के पूर्व उसने एक बच्चे को जन्म दिया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

गौरतलब है कि गावां में झोलाछाप डाक्टर के पास इलाज के दौरान मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पूर्व भी गावां, मालडा, पटना, पिहरा समेत कई इलाकों में दर्जनों लोगों की मौत झोलाछाप चिकित्सक से इलाज कराएं जाने के कारण हो चुकी है. बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से अवैध क्लीनिकों पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है.  इधर घटना की सूचना मिलने के बाद गावां पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है. जबकि झोलाछाप चिकित्सक फरार बताया जा रहा है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories