TOP BANNER
Sponsored

जननायक स्व. रीतलाल प्रसाद वर्मा की प्रतिमा लगाने का मिला आदेश, पिछले दिनों चबूतरा निर्माण कार्य पर लगा था रोक

विधायक की पहल पर व्यवधान को किया गया दूर गिरिडीह : जननायक स्व. रीतलाल प्रसाद वर्मा चौक पर ही उनके प्रतिमा का अनावरण होगा। पिछले दिनों प्रशासन द्वारा बगैर अनुमति के चबूतरा निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया था। जिसके बाद कुशवाहा समाज ने इसपर कड़ा ऐतराज जताया था। वहीं अब सदर विधायक सुदीव्य

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 29, 2023 Jan 29 43 Views
Share

विधायक की पहल पर व्यवधान को किया गया दूर

गिरिडीह : जननायक स्व. रीतलाल प्रसाद वर्मा चौक पर ही उनके प्रतिमा का अनावरण होगा। पिछले दिनों प्रशासन द्वारा बगैर अनुमति के चबूतरा निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया था। जिसके बाद कुशवाहा समाज ने इसपर कड़ा ऐतराज जताया था। वहीं अब सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू के पहल प्रशासन के साथ बैठक की गई और यहां प्रतिमा लगाए जाने का आदेश प्रशासन के द्वारा दे दिया गया है।

 

मछली लूट मामले में थाना प्रभारी और आरक्षी निलंबित, समृद्ध समाचार ने प्रमुखता से दिखाया था ख़बर

बता दें कि रविवार को इसको लेकर चौक पर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, स्व रीतलाल प्रसाद वर्मा के पुत्र सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, पूर्व विधायक सह झामुमो नेता जयप्रकाश वर्मा, नगर निगम के कार्यकारी महापौर प्रकाश राम, कांग्रेस नेता नरेश वर्मा, सतीश केडिया, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष इंद्रनारायण वर्मा, मुन्ना प्रसाद कुशवाहा समेत राजनीतिक दल व समाज के लोग एकत्रित थे। वहीं प्रशासन की ओर से उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी, एसडीओ विशालदीप खलको, डीएसपी संजय राणा, नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी दलबल के साथ मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored

इस दौरान सभी की मौजूदगी में पहले से कराए जा रहे निर्माण कार्य के स्थान को थोड़ा सीमित कर प्रतिमा लगाए जाने का आदेश दिया गया। जिसपर सभी ने अपनी सहमति दी। मौके पर उपस्थित सभी ने इसपर खुशी जाहिर की और कहा कि पूर्व के घोषणा के मुताबिक 1 फरवरी को यहां प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories