TOP BANNER
Sponsored

मछली लूट मामले में थाना प्रभारी और आरक्षी निलंबित, समृद्ध समाचार ने प्रमुखता से दिखाया था ख़बर

गिरिडीह : डुमरी थाना क्षेत्र स्थित कुलगो टोल प्लाजा के पास पिकअप वाहन पलटने के बाद हुई मछलियों की लूट और इसके बाद थाना से गायब मछलियों और वाहन छोड़ने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में एसपी अमित रेणु ने कार्रवाई की है। मामले में पिकअप वाहन चालक द्वारा लगाए गए आरोपों के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jan 29, 2023 Jan 29 68 Views
Share

गिरिडीह : डुमरी थाना क्षेत्र स्थित कुलगो टोल प्लाजा के पास पिकअप वाहन पलटने के बाद हुई मछलियों की लूट और इसके बाद थाना से गायब मछलियों और वाहन छोड़ने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में एसपी अमित रेणु ने कार्रवाई की है।

मामले में पिकअप वाहन चालक द्वारा लगाए गए आरोपों के जांच के बाद एसपी ने डुमरी थाना प्रभारी गोपाल महतो और आरक्षी चालक को निलंबित कर दिया है।

 

दिया था लिखित आवेदन

 

यहां बता दें कि डुमरी पुलिस पर मछली लूटने और डिजिटल माध्यम से रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए बिहार के जिला मोतिहारी थाना हरिसिद्ध के रहने वाले पिकअप वाहन चालक जितेंद्र यादव ने गिरिडीह पुलिस एसपी को आवेदन देकर न्याय की मांग की थी।

MIDDLE
Sponsored

चालक जितेंद्र यादव प्रसाद का कहना है कि 27 जनवरी की सुबह बंगाल से अपने पिकअप वाहन में मछली लोड कर वह मोतिहारी जा रहा था। इसी दौरान डुमरी स्थित कुलगो टोल प्लाजा के पास उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वाहन में रखे मछली सड़क पर बिखर गया। जिसके कारण सड़क पर मौजूद लोग मछली को लूटने में लग गए, लेकिन तत्काल वहां पर डुमरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और मछली लूट रहे लोगों को वहां से भगाया और मछली सहित वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। जहां थाना प्रभारी के द्वारा उससे पहले भद्दी भद्दी गालियां दी गई और फिर उससे 10 हजार बतौर रिश्वत की मांग की गई। इसके बाद उसने डिजिटल माध्यम से थाना प्रभारी के द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर 6000 हजार ट्रांसफर भी किया। इसके बावजूद भी उसकी मछलियों को थाना परिसर में अन्य पुलिस कर्मियों व जवानों के द्वारा लूट लिया गया। इस ख़बर को समृद्ध समाचार ने प्रमुखता से दिखाया था। जिसके बाद वरीय अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया और आरोपी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

क्लिक कर देखें संबंधित वीडियो ख़बर

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories