AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मजदूरी कर देर रात नहीं लौटा मजदूर, सुबह सड़क किनारे मिली लाश

तिसरी : थाना इलाके के कलवा नदी के समीप सोमवार की सुबह एक शव देखें जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुटी और शव की पहचान थाना क्षेत्र के खटपोंक गांव निवासी 65 वर्षीय चंदर भोक्ता के रूप में की। मामले की सूचना पर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी : थाना इलाके के कलवा नदी के समीप सोमवार की सुबह एक शव देखें जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुटी और शव की पहचान थाना क्षेत्र के खटपोंक गांव निवासी 65 वर्षीय चंदर भोक्ता के रूप में की। मामले की सूचना पर पुलिस और परिजन को भी दी गई। जिसके बाद सभी मौके पर पहुंचे।

 

अज्ञात बाइक सवार द्वारा टक्कर मारे जाने की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार चंदर भोक्ता मजदूर का काम किया करता था। देर रात को वह वापस घर लौट रहा था। शव मिलने वाले स्थान पर होंडा शाइन बाइक के कुछ टुकड़े भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग मजदूर की मौत बाइक की टक्कर से हुई है और अंधेरे का लाभ उठाकर बाइक सवार मौके से भाग गया हो।

मुआवजा की मांग

इधर मौके पर पहुंची पुलिस से ग्रामीण और परिजन बगैर वरीय अधिकारियों को मौके पर नहीं आए शव को थाना नहीं ले जाने की मांग करने लगे। जिसके बाद मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। जानकारी पर तिसरी प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष प्रजापति, थाना प्रभारी पीकू प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाते हुए सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा का आश्वासन दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक मजदूर अपने पीछे पत्नी व दो बेटों को छोड़ गया।

 

क्लिक कर देखें न्यूज बुलेटिन

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories