AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अज्ञात वाहन की चपेट में आया राहगीर, अस्पताल ले जाने के क्रम में तोड़ा दम

तिसरी : थाना क्षेत्र के खोंटों में रविवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक राहगीर की मौत हो गई। मौके पर मृतक की पहचान तिसरी के चकलमुंडा निवासी बढ़ा मरांडी के पुत्र लखन मरांडी के रूप में की गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि लखन मरांडी खोंटों से अपने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी : थाना क्षेत्र के खोंटों में रविवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक राहगीर की मौत हो गई। मौके पर मृतक की पहचान तिसरी के चकलमुंडा निवासी बढ़ा मरांडी के पुत्र लखन मरांडी के रूप में की गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि लखन मरांडी खोंटों से अपने घर चकलमुंडा की ओर आ रहा था तभी खोंटों पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रक्तस्त्राव से पूरा सड़क लाल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी 108 एम्बुलेंस सेवा और तिसरी पुलिस को दी। जिसके बाद एएसआई संजय टुडू दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल लखन मरांडी को 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा राजकीय अस्पताल तिसरी लाया। इस दौरान प्राथमिक उपचार के बाद सिर पर गंभीर चोट और अधिक रक्तस्त्राव को देखते हुए बेहतर चिकित्सा सेवा के लिए उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक के पुत्र ने बताया कि लखन मरांडी जरमुंडी मिशन में दरबानी का काम करता था। दो दिन पूर्व ही वह अपने घर आया था, रविवार की शाम खिजूरी की ओर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसी बीच हादसे का शिकार हो गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories