AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

खंडोली में हथियार के साथ घूम रहे थे अपराधी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित पर्यटन स्थल खंडोली में हथियार के साथ घूम रहे दो अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया है. वहीं एक अपराधी मौके से भागने में निकला. इस बाबत डीएसपी संजय राणा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर को बेंगाबाद थाना को सूचना मिली

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 19, 2023 Jun 19 54 Views
Share

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित पर्यटन स्थल खंडोली में हथियार के साथ घूम रहे दो अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया है. वहीं एक अपराधी मौके से भागने में निकला. इस बाबत डीएसपी संजय राणा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर को बेंगाबाद थाना को सूचना मिली की कुछ अपराधी हथियार के साथ पार्क के इर्द गिर्द घूम रहे हैं. सूचना पर सनहा दर्ज कर छापेमारी की गयी और मौके से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया . बताया कि गिरफ्तार अपराधी गांडेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी का आसिफ अंसारी और सलामत अंसारी है.

उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर अपराधी मौके से भागने लगे. इस दौरान सशस्त्र बल के जवानों ने दौड़ाकर दोनों को पकड लिया. जबकि छोटू अंसारी मौके से भाग निकला. डीएसपी ने बताया कि पर्यटन स्थल में लोगों से लूटपाट की फ़िराक में अपराधी थे. दोनों के पास से एक देशी लोड पिस्टल, 4 गोली और एक अपाची बाइक बरामद किया गया है. वहीं फरार छोटू अंसारी के धर पकड़ को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories