TOP BANNER
Sponsored

फोन आने के बाद पेट्रोल पंप पहुंचा शख्स, अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

बगोदर : थाना इलाके में दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली मारकर एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया. घटना से इलाके में सनसनी का माहौल है. मृतक बगोदरडीह के मोहंडरा निवासी राजकुमार यादव था. मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार यादव के पास अपना ट्रक था जिसे वह स्वयं चलाता था. घटना को लेकर बताया जाता

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 19, 2023 Jun 19 54 Views
Share

बगोदर : थाना इलाके में दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली मारकर एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया. घटना से इलाके में सनसनी का माहौल है. मृतक बगोदरडीह के मोहंडरा निवासी राजकुमार यादव था. मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार यादव के पास अपना ट्रक था जिसे वह स्वयं चलाता था. घटना को लेकर बताया जाता है कि सोमवार की सुबह करीबन 11 बजे उसके पास कोई कॉल आया. जिसके बाद वह बगोदर स्थित पेट्रोल पंप पहुंचा. जहां बाइक सवार एक नकाबपोश अपराधी मौके पर पहुंचा और एक के बाद एक तीन गोली मारकर भाग निकला. घटना के बाद तत्काल स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर स्थिति में राजकुमार यादव को डुमरी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ नौशाद आलम, इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, थाना प्रभारी नीतीश कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. मौके से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया है और जांच पड़ताल की जा रही है. वहीं घटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मृतक के घर पहुंचे और दुःख प्रकट किया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories