TOP BANNER
Sponsored

वज्रपात की चपेट में आने से एक की मौत, तीन बच्चियां भी झुलसी

गिरिडीह : धनवार प्रखंड के चट्टी पंचायत स्थित मरुडीह गांव में मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई जबकि तीन बच्चियां झुलस गई है। मृतक 58 वर्षीय रामेश्वर यादव था। कैसे हुई घटना बताया गया कि रामेश्वर यादव खेत की तरफ घूमने गए थे। इसी बीच

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 8, 2020 Sep 8 61 Views
Share

गिरिडीह : धनवार प्रखंड के चट्टी पंचायत स्थित मरुडीह गांव में मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई जबकि तीन बच्चियां झुलस गई है। मृतक 58 वर्षीय रामेश्वर यादव था।

कैसे हुई घटना

बताया गया कि रामेश्वर यादव खेत की तरफ घूमने गए थे। इसी बीच बारिश होने लगी तो वे पास स्थित जामुन पेड़ के नीचे बचने के लिए खड़े हो गए। इस दौरान तीन अन्य बच्चियां भी बारिश से वहां बच रही थी। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। जिसके चपेट में सभी आगये। घटना में रामेश्वर यादव की मौत हो गई। वहीं बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। वज्रपात में झुलसी बच्चियों में शंकर रविदास की 10 वर्षीय पुत्री करीना कुमारी, सचिदानंद यादव की 11 वर्षीय पुत्री कश्मीरी कुमारी और मनोज यादव की 10 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी है।

Read more : तिहरे हत्याकांड मामले में 3 फरार आरोपियों के घर हुई कुर्की जब्ती, वर्ष 2004 का है मामला 

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories