TOP BANNER
Sponsored

कई कांडों में वांछित एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह : पिछले दिनों डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन कॉलेज में मिक्सर मशीन आदि को जलाने समेत विभिन्न उग्रवादी कांडों में वांछित ईनामी नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को एसपी अमित रेनू ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। मौके पर उन्होंने बताया कि पीरटांड़ थाना क्षेत्र में कई उग्रवादी कांडों में

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 8, 2020 Sep 8 38 Views
Share

गिरिडीह : पिछले दिनों डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन कॉलेज में मिक्सर मशीन आदि को जलाने समेत विभिन्न उग्रवादी कांडों में वांछित ईनामी नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को एसपी अमित रेनू ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

मौके पर उन्होंने बताया कि पीरटांड़ थाना क्षेत्र में कई उग्रवादी कांडों में वांछित एवं एक लाख का ईनामी नक्सली मनोज राय उर्फ मनोज दा उर्फ राजेश राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी श्री रेनू ने बताया कि पीरटांड़ के लेढवा गांव के पास उसके होने की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय सह अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, सीआरपीएफ 154 बटालियन के समादेष्टा के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी दल का गठन कर योजना बनाकर मनोज राय को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मनोज राय ने पीरटांड़ थाना के विभिन्न कांडों एवं अन्य थाना के उग्रवादी कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

MIDDLE
Sponsored

इन थानों में दर्ज है मामला

बताया कि इसके उपर पीरटांड़ थाना में 4, मधुबन थाना में 2 और बगोदर थाना, निमियाघाट थाना व डुमरी थाना में एक एक मामला दर्ज है।

छापेमारी दल में ये थे शामिल

छापेमारी दल में डीएसपी टू सह प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक अभियान संतोष कुमार मिश्रा, सीआरपीएफ 154 के सहायक समादेष्टा राजवर्धन व एक प्लाटून, पीरटांड़ थाना प्रभारी अशोक प्रसाद, पीरटांड़ परि पु0 अ0 नि0 अनिल कुमार, चंदन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गिरिडीह अंगरक्षक आरक्षी अजीत कुमार, लालमोहन कुमार सेठ गार्ड वन आरक्षी संजीव कुमार सिंह सैट गार्ड बल आरक्षी संजीव कुमार सिंह एवं अन्य, सैट बल 17 पीरटांड़ थाना एवं डीएसपी दो के अंगरक्षक शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories