TOP BANNER
Sponsored

श्रावण की पहली सोमवारी पर शिवालयों में जुटा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयघोष से गुंजायमान हो रहे शिवालय

गिरिडीह : श्रावण माह की पहली सोमवारी पर जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोलेनाथ के जयघोष और बोल बम के नारे से पूरा इलाका गूंजता रहा। भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की। शहर के बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर,

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 14, 2025 Jul 14 117 Views
Share

गिरिडीह : श्रावण माह की पहली सोमवारी पर जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोलेनाथ के जयघोष और बोल बम के नारे से पूरा इलाका गूंजता रहा। भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की।

शहर के बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर, उदनाबाद के दुःख हरण नाथ मंदिर, पचम्बा नर्वदाधाम, कचहरी चौक शिव हनुमान मंदिर, झंडा मैदान के सामने पुराना जेल शिवालय, दर्जी मोहल्ला का पुरातन शिव मंदिर, सिहोडीह का पूर्ण कामेश्वर मंदिर, कृष्णा नगर, लखारी शिव मंदिर, बोड़ो, कोलयरी, बनियाडीह, धनवार के झारखंडी धाम, बगोदर हरिहर धाम समेत सभी शिवालयों में दिनभर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

भक्तों ने जलार्पण के साथ परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखते हुए पीपल के पेड़ की परिक्रमा की। वहीं सोमवारी का विशेष महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि श्रावण की पहली सोमवारी पर पूजा करने से शिव की विशेष कृपा मिलती है।

MIDDLE
Sponsored

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सभी प्रमुख शिवालयों में पुलिस की तैनाती की गई थी। जगह-जगह स्वयंसेवकों ने भी कतार में लगाकर भक्तों को दर्शन करवाने में सहयोग किया। प्रशासन की ओर से पर्याप्त सुरक्षा और व्यवस्था बनाई गई थी जिससे भीड़ के बावजूद कोई अव्यवस्था नहीं दिखी।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories