AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

‘माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स’ शोरूम का हुआ भव्य उद्घाटन, मिलेगा मात्र 33 हजार में स्कूटी

जमुआ : प्रखंड के टिकामघा में रविवार को माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। गिरिडीह के प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट एवं नव अल्ट्रासाउंड के संचालक डॉ. शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया। इस शोरूम में पहली बार ORIX Electric कंपनी की स्कूटी और बाइक की

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 14, 2025 Jul 14 35 Views
Share

जमुआ : प्रखंड के टिकामघा में रविवार को माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। गिरिडीह के प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट एवं नव अल्ट्रासाउंड के संचालक डॉ. शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया। इस शोरूम में पहली बार ORIX Electric कंपनी की स्कूटी और बाइक की बिक्री शुरू की गई है। जमुआ कंपनी की गाड़ियों की यह पहली लॉन्चिंग है।

उद्घाटन के मौके पर डॉ. शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि अब मध्यम और निम्न वर्ग के लोग भी आसानी से इलेक्ट्रिक वाहन खरीद सकेंगे। मात्र 33 हजार रुपये की कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध है, जो एक बार चार्ज करने पर 55 किलोमीटर तक चलेगी। वहीं, 120 किलोमीटर की रेंज वाली स्कूटी भी विकल्प के रूप में मौजूद है। उन्होंने कहा कि ये वाहन कम मेंटेनेंस वाले हैं, जिससे आम लोगों को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी और पेट्रोल के खर्च से भी बचत होगी।

शोरूम संचालक लखन चौधरी और विकास साहू ने कहा कि अब मोबाइल की कीमत में लोग स्कूटी चला सकेंगे। बजाज फाइनेंस के माध्यम से आसान किस्तों में स्कूटी खरीदने की सुविधा भी दी जा रही है, ताकि लोगों के सपने पूरे हो सकें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस अवसर पर मुखिया शिवनाथ साव, मुखिया देवी दास, नितेश कुमार, राजकुमार साव, अशोक साहू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया और लोगों ने स्कूटी का ट्रायल भी लिया। कार्यक्रम के बाद शोरूम में ग्राहकों की भीड़ देखी गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories