AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पानी लेने के विवाद में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : देवरी थाना क्षेत्र के चिकनाडीह में सोमवार की सुबह मामूली सी बात को लेकर शुरू हुए विवाद में एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक 65 वर्षीय ननकू पंडित था। इस बाबत मृतक का पुत्र शम्भू पंडित ने बताया कि घर की महिला पानी लेने कुएं


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : देवरी थाना क्षेत्र के चिकनाडीह में सोमवार की सुबह मामूली सी बात को लेकर शुरू हुए विवाद में एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक 65 वर्षीय ननकू पंडित था।

इस बाबत मृतक का पुत्र शम्भू पंडित ने बताया कि घर की महिला पानी लेने कुएं पर गई थी। उस समय गौतिया के लोगों ने उसे पानी लेने से रोक दिया और गाली गलौज करने लगे। इसे सुनकर ननकू उनलोगों को समझाने गया जहां लोगों ने लाठी, डंडे, ईंट पत्थर से वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसके बाद वे सब वहां पहुंचे और घायल ननकू को स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद दिगम्बर पंडित ने थाना में लिखित आवेदन देकर अपने चचेरे भाई विनय पंडित, दुलारी देवी, प्रमिला देवी, मीना देवी, अवधेश पंडित, जितेंद्र पंडित, राजेंद्र पंडित, ललिता कुमारी पर आरोप लगाया है। वहीं आवेदन पर देवरी थाना में कांड संख्या 174/20 दर्ज कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories