AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ऑक्सीजन लेवल और पल्स रेट की गई जांच, आप ने बोड़ो में लगाया कैम्प

गिरिडीह : आम आदमी पार्टी की ओर से सोमवार को गिरिडीह-पचम्बा रोड के बोड़ो स्थित आधार सेवा केन्द्र के निकट सड़क किनारे ऑक्सीजन जांच अभियान का कैम्प लगाया । अभियान के तहत आधार कार्ड बनाने व सुधार के लिए आनेवाले लोगों का ऑक्सीजन लेवल और पल्स रेट की जांच की गई। इस क्रम में कई


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : आम आदमी पार्टी की ओर से सोमवार को गिरिडीह-पचम्बा रोड के बोड़ो स्थित आधार सेवा केन्द्र के निकट सड़क किनारे ऑक्सीजन जांच अभियान का कैम्प लगाया । अभियान के तहत आधार कार्ड बनाने व सुधार के लिए आनेवाले लोगों का ऑक्सीजन लेवल और पल्स रेट की जांच की गई।

इस क्रम में कई राहगीरों ने भी अपने ऑक्सीजन लेवल और पल्स रेट की जांच कराई और कार्यक्रम की सराहना की । सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिन्हा ने कहा कि कोरोना काल में लोगों के बीच जाकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जिस तरह उनको मास्क वितरित कर उनका ऑक्सीजन लेवल और पल्स रेट की जांच कर उनको भयमुक्त कर रहे हैं यह बहुत ही सराहनीय कार्य है।

वहीं ऑक्सीजन लेवल जांच कराने के बाद वार्ड नं. 20 के निवासी सुरेश पासवान ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही है । उन्होंने दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के कार्यों की भी सराहना की ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि प्रथम चरण में जिला के 4 विधानसभा गिरिडीह , जमुआ , धनवार और डुमरी में ऑक्सीमीटर का वितरण किया जा चुका है और बहुत जल्द सभी प्रखंडों में ऑक्सीजन जांच अभियान शुरू हो जाएगा । इसके लिए सभी कार्यकर्ता साथियों को जो ऑक्सीमित्र का काम करेंगे उनको ट्रेनिंग भी दिया जा चुका है ।

अभियान टीम में ऑक्सीजन जांच अभियान के नगर प्रभारी सृजन पाल सिंह, नगर अध्यक्ष राजीव रंजन , ऑक्सीजन जांच अभियान के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी अभिषेक सिन्हा, श्यामसुंदर साहू और मुकेश कुमार शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories