AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नवविवाहिता ने की आत्महत्या, शादी समारोह में थे सुसराल के लोग

मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस डुमरी : थाना इलाके के कल्हाबार पंचायत स्थित तेलखारा में एक नव विवाहिता के आत्महत्या कर लिए जाने की घटना सामने आई है। मृतका अजय कुमार साव की 20 वर्षीय पत्नी निशु कुमारी थी। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस

डुमरी : थाना इलाके के कल्हाबार पंचायत स्थित तेलखारा में एक नव विवाहिता के आत्महत्या कर लिए जाने की घटना सामने आई है। मृतका अजय कुमार साव की 20 वर्षीय पत्नी निशु कुमारी थी। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

मुंबई से 2 दिन पहले लौटा था पति

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार 8 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पति अजय मजदूरी करने मुंबई गया था और 2 दिन पहले ही मुंबई से वापस लौटा था। वहीं घटना के वक्त पति समेत ससुराल के लोग शादी समारोह में शामिल होने सरिया गए हुए थे। मृतका अपनी भगनी के साथ घर में थी। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया।

भगिनी ने फंदे से लटके हुए देखा शव

मंगलवार की सुबह भगिनी जब सोकर उठी तो घर के बरामदे में मामी को फंदे से झूलते देखा। इसके बाद उसने आस पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद पंचायत के मुखिया समेत अन्य ग्रामीण जुटे और मृतक के घरवालों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पारिवारिक सदस्य और पुलिस मौके पर पहुंचीं। इस दौरान पुलिस ने उपस्थित लोगों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतरवाया और फिर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

पढ़ें: तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियों की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories