TOP BANNER
Sponsored

तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियों की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत

एक की हालत गंभीर गिरिडीह : जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र स्थित रेंबा मोड़ में मंगलवार को तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियों की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान घरारी निवासी 29 वर्षीय राजेश मुर्मू के रूप में

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 12, 2024 Mar 12 49 Views
Share

एक की हालत गंभीर

गिरिडीह : जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र स्थित रेंबा मोड़ में मंगलवार को तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियों की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान घरारी निवासी 29 वर्षीय राजेश मुर्मू के रूप में की गई। जबकि घायल पिंटू मुर्मू है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की पहल से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया गया।

कैसे हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाइक चालक राजेश मुर्मू अपने ससुराल कुसमा से वापस घर घरारी लौट रहा था। इसी बीच सुबह करीब 7 बजे विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियों ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

 

वाहनों को पुलिस ने किया जब्त

घटना के बाद हिरोडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले आई। इधर घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ पहुंचे। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि मृतक के 2 छोटे छोटे बच्चे हैं। साथ ही उसकी पत्नी गर्भवती है। परिजनों ने प्रशासन से मदद की मांग की है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories