AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आईएमए गिरिडीह शाखा के नए पदाधिकारी घोषित, डॉ. रियाज बने अध्यक्ष, डॉ. रितेश सिन्हा सचिव और डॉ. नूतन लाल कोषाध्यक्ष

गिरिडीह : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गिरिडीह शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया। सचिव पद पर डॉ. रितेश सिन्हा,  अध्यक्ष पद पर डॉ. रियाज़ अहमद और कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. नूतन लाल का निर्विरोध चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के तहत 10  अगस्त 2025 को श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम में चुनाव समिति की


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गिरिडीह शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया। सचिव पद पर डॉ. रितेश सिन्हा,  अध्यक्ष पद पर डॉ. रियाज़ अहमद और कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. नूतन लाल का निर्विरोध चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के तहत 10  अगस्त 2025 को श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम में चुनाव समिति की बैठक हुई। चुनाव समिति के चेयरमैन डॉ. एस.के. डोकानिया की अध्यक्षता में नामांकन पत्रों की जांच की गई। बताया गया कि अध्यक्ष पद के लिए डॉ. रियाज़ अहमद और सचिव पद के लिए डॉ. रितेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. नूतन लाल का नामांकन भी बिना किसी विरोध के स्वीकार किया गया। बैठक के दौरान डॉ. एस.पी. मिश्रा और डॉ. इंदिरा सिंह ने टेलीफोन पर सहमति दी।

 

इस बाबत नवनिर्वाचित सचिव डॉ. रितेश सिन्हा ने कहा कि “आईएमए गिरिडीह शाखा के सचिव के रूप में मुझे जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए मैं सभी सदस्यों का आभारी हूँ। हमारा प्रयास रहेगा कि चिकित्सकों के हितों की रक्षा करते हुए, समाज के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएँ। आने वाले कार्यकाल में हम चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और जनजागरूकता अभियानों पर विशेष ध्यान देंगे। मेरा मानना है कि आईएमए केवल चिकित्सकों का संगठन नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है।  सभी साथियों के सहयोग से हम गिरिडीह को एक बेहतर स्वास्थ्य सेवा मॉडल के रूप में स्थापित करने का प्रयास करेंगे।”

 

वहीं चुनाव समिति के चेयरमैन डॉ. एस.के. डोकानिया ने बताया कि परिणाम जिला प्रशासन, राज्य आईएमए और राष्ट्रीय आईएमए मुख्यालय को भेज दिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित टीम को जल्द कार्यभार संभालते हुए आमसभा एवं स्थापना समारोह आयोजित करने की सलाह दी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories