TOP BANNER
Sponsored

खाना खाने के बाद हुआ लापता, अगली सुबह कुएं से मिला श’व

हिरोडीह के बैरिया नवाहार की घटना गिरिडीह : हिरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया नवाहार गांव में गुरुवार सुबह एक कुएं से अधेड़ व्यक्ति रामजी राय (45 वर्ष) का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक बुधवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 7, 2025 Aug 7 40 Views
Share

हिरोडीह के बैरिया नवाहार की घटना

गिरिडीह : हिरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया नवाहार गांव में गुरुवार सुबह एक कुएं से अधेड़ व्यक्ति रामजी राय (45 वर्ष) का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक बुधवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद अचानक घर से लापता हो गया था।

परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह जब आसपास खोजबीन जारी थी, तभी घर के पास स्थित एक कुएं में उसका शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।

रामजी राय के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक का माहौल है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories