TOP BANNER
Sponsored

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जगह-जगह सांसद अन्नपूर्णा देवी का किया गया अभिनंदन

जमुआ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा खोरीमहुआ अनुमंडल के विभिन्न चौक ,चौराहों में अभिनंदन किया गया । जमुआ चौक में जमुआ मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में सांसद का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। मंच संचालन हरला

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 4, 2020 Oct 4 49 Views
Share

जमुआ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा खोरीमहुआ अनुमंडल के विभिन्न चौक ,चौराहों में अभिनंदन किया गया । जमुआ चौक में जमुआ मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में सांसद का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। मंच संचालन हरला मुखिया महेंद्र कुमार ने किया।

सांसद ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं , जनता को संबोधित करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास करते हुए पदभार दिया है विश्वास के साथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय ,पार्टी के नीति सिद्धान्तों  को जन जन तक पहुंचाने की दिशा में प्रतिबद्ध हूँ। कहा कि किसान व शिक्षा नीति का विरोध करने वाले किसान व शिक्षा विरोधी है। विपक्ष किसानों को गुमराह करने का असफल कार्य कर रही हैं, जिससे जनता पूरी तरफ वाकिफ़ हो चुकी है। मोदी जी के नेतृत्व में देश का सशक्तिकरण हुआ है।

वहीं जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि पूर्व रघुवर सरकार द्वारा क्रियान्वित जनकल्याणकारी योजनाओं को वर्तमान हेमन्त सरकार  बंद कर जनविरोधी कार्य कर रही है।

MIDDLE
Sponsored

झारखण्डधाम प्रवेश द्वार पर झारखंडधाम मंडल अध्यक्ष दशरथ वर्मा, हीरोडीह मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह ,पोबी मोड़ में हीरोडीह मंडल उपाध्यक्ष केदार प्रसाद यादव की अध्यक्षता में अभिनंदन किया गया। भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री व स्वतंत्रता सेनानी सदानन्द प्रसाद की जन्मस्थली पोबी में दो मिनट का रेलवे ठहराव, नए पावरग्रिड के बावजूद बिजली आपूर्ति में मनमानी रोक निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने, जमुआ को अनुमंडल बनाने, पोबी पंचमन्दिर से धुरैता,चम्पादह तक सड़क व पुल निर्माण,पोबी पंचमन्दिर का जीर्णोद्धार कराने के लिए प्रखण्ड के युवा सामाजिक कार्यकर्ता योगेश कुमार पाण्डेय ने सांसद को अवगत कराया।

इन्होंने भी किया संबोधित

कार्यक्रम में कोडरमा  सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव पूर्व राज्य बीस सुत्री सदस्य साहेब महतो,जमुआ प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद यादव,देवरी प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि दारा हजरा ,सरिया अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष बाबुल गुप्ता , मारुतिनंदन पाण्डेय,रविन्द्र यादव,रणबहादुर पासवान,मनोज हजरा ,जमुआ थाना सांसद प्रतिनिधि सूचित सिंह ने भी संबोधित किया।

ये थे मौजूद

मौके पर सदानंद साव,बालगोविंद यादव,अनंत साव,सत्यदेव यादव,शंकर साव,जयलाल यादव,सुखदेव स्वर्णकार,अशोक पासवान,लखन साव,रामनारायण राणा,मुकेश राम,मुन्ना राय, महानन्द यादव,मनोज सिंह, अर्जुन मंडल,दिनेश यादव,मुकेश यादव समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories