TOP BANNER
Sponsored

बिरनी के तीन स्थानों पर माओवादियों ने की पोस्टरबाजी, जांच में जुटी पुलिस

बिरनी : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नाम से बिरनी थाना क्षेत्र के तीन स्थानों पर पोस्टरबाजी की गई है। पोस्टर में ऑपेरशन ग्रीन हंट को हराने समेत अन्य बातों का उल्लेख किया गया है। पोस्टरबाजी चरगो गांव के पास स्थित एक पुल, गुरहा के मोलीडीह और चौक में की गई है। पोस्टबाजी से इलाके

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 20, 2020 Sep 20 45 Views
Share

बिरनी : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नाम से बिरनी थाना क्षेत्र के तीन स्थानों पर पोस्टरबाजी की गई है। पोस्टर में ऑपेरशन ग्रीन हंट को हराने समेत अन्य बातों का उल्लेख किया गया है। पोस्टरबाजी चरगो गांव के पास स्थित एक पुल, गुरहा के मोलीडीह और चौक में की गई है। पोस्टबाजी से इलाके में दहशत व्याप्त है।

बताया जाता है कि रविवार की सुबह जब लोग निकले तो पोस्टर पर उनकी नज़र पड़ी। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर जब्त कर मामले की पड़ताल शुरू दी।

इस बाबत जानकारी लिए जाने पर एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो ने पोस्टरबाजी की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टर हो हटा लिया गया है। वहीं इसको लेकर इनपुट लिया जा रहा है। बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories