TOP BANNER
Sponsored

MPL को दिए जा रहे उठाव करार का विरोध, झा को एम यू करेगा आंदोलन

गिरिडीह : सीसीएल बनियाडीह के द्वारा मैथन पावर लिमिटेड को 10 हजार टन कोयला उठाव करार का विरोध शुरू हो गया है। रविवार को इसको लेकर पपरवाटांड़ में झारखंड कोल मजदूर यूनियन द्वारा बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। मौके पर सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित हुए। इस दौरान विधायक श्री सोनू

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 20, 2020 Sep 20 38 Views
Share

गिरिडीह : सीसीएल बनियाडीह के द्वारा मैथन पावर लिमिटेड को 10 हजार टन कोयला उठाव करार का विरोध शुरू हो गया है। रविवार को इसको लेकर पपरवाटांड़ में झारखंड कोल मजदूर यूनियन द्वारा बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। मौके पर सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित हुए।

इस दौरान विधायक श्री सोनू ने मजदूरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैथन पावर लिमिटेड का कोलयरी में आना ही हजारों मजदूरों के पेट पर लात मारने के समान है। कहा कि मजदूरों पर यह कुठाराघात कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ लिखित विरोध पत्र झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन के द्वारा प्रबंधन को दी जाएगी। अगर सीसीएल प्रबंधन मैथन पावर लिमिटेड से करार करती है तो इसका विरोध किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि पीढ़ियों से 4 से 5 हजार मजदूर कोयला ढोते आ रहे हैं। यह निर्णय उनके हक पर कुठाराघात है। कहा कि झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन के तत्वावधान में झारखंड मुक्ति मोर्चा इस लड़ाई को लड़ेगा और तार्किक परिणाम तक इस आंदोलन को ले जाया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored

बैठक में यूनियन के अध्यक्ष तेजलाल मंडल, दिलीप मंडल, छक्कू साव, चुड़का हांसदा, कन्हाई लाल शर्मा, लाला गोप, गोपाल शर्मा समेत काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories