TOP BANNER
Sponsored

हेल्थ जांच शिविर में कई मरीजों का किया गया जांच, बांटी गई दवाइयां

 गावां : सामाजिक परिवर्तन संस्थान द्वारा आरएमआई के सहयोग से मंगलवार को शीशम परियोजना अंतर्गत प्रखंड के उमवि बगदेडीह तथा पटना पंचायत में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां के सहयोग से किया गया। शिविर का उद्घाटन सामाजिक परिवर्तन संस्थान के निदेशक उमेश तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Dec 28, 2021 Dec 28 46 Views
Share

 गावां : सामाजिक परिवर्तन संस्थान द्वारा आरएमआई के सहयोग से मंगलवार को शीशम परियोजना अंतर्गत प्रखंड के उमवि बगदेडीह तथा पटना पंचायत में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां के सहयोग से किया गया। शिविर का उद्घाटन सामाजिक परिवर्तन संस्थान के निदेशक उमेश तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य जांच, कोविड टीकाकरण, शुगर-ब्लड प्रेशर जांच, मलेरिया जांच, परिवार नियोजन, दंत चिकित्सा, नेत्र चिकित्सा का स्टॉल लगाकर मरीजों का जांच कर दवा दिया गया। बता दें कि उक्त स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य परियोजना क्षेत्र के माईका आश्रित परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य संबंधित परामर्श एवं सुविधा दिलाना था। जिसमें कुल 136 लोगों ने ब्लड प्रेशर जांच, शुगर जांच, कोविड वैक्सीनशन, परिवार नियोजन, टीकाकरण, मलेरिया जांच, दन्त चिकित्सा, नेत्र चिकित्सा इत्यादि का लाभ लिया। आवश्यकता अनुसार कुल 7 लोगों का दांत भी निकाला गया एवं कुल 9 लोगों को निशुल्क नेत्र ऑपरेशन हेतु रेफर किया गया।

मौके पर सफल बनाने में शीशम परियोजना समन्वयक शिव पांडेय, राजीव रंजन, जितेंद्र कुमार महतो, बेबी कुमारी, रवीना कुमारी, रीना कुमारी, सुनील कुमार, सुमन कुमारी, कंचन कुमारी,शिक्षक रामकरण सिंह समेत कई शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories