TOP BANNER
Sponsored

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से संचालित पत्थर फैक्ट्री को किया गया सील

गिरिडीह : जिला प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कारवाई करते हुए मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद में अवैध रुप से संचालित पत्थर फैक्ट्री को सील कर दिया है। एसडीएम विशालदीप खलको के नेतृत्व में गठित टीम ने सबसे पहले अजीत कुमार साव की हैप्पी मिनरल्स फैक्ट्री, मेसर्स बालाजी क्रशर इंडस्ट्रीज, रानी सती मिनरल्स को सील

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 18, 2022 Oct 18 39 Views
Share

गिरिडीह : जिला प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कारवाई करते हुए मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद में अवैध रुप से संचालित पत्थर फैक्ट्री को सील कर दिया है। एसडीएम विशालदीप खलको के नेतृत्व में गठित टीम ने सबसे पहले अजीत कुमार साव की हैप्पी मिनरल्स फैक्ट्री, मेसर्स बालाजी क्रशर इंडस्ट्रीज, रानी सती मिनरल्स को सील कर दिया। इन सभी फैक्ट्रियों ने पूर्व में 13 अक्टूबर को जांच के लिए पहुंची टीम को फैक्ट्री से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा नहीं कर पाए जाने के कारण सील किया गया है।

इस संबंध में एसडीएम विशालदीप खलको ने बताया कि फैक्ट्री संचालकों के द्वारा उचित दस्तावेज नहीं दिए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कई फैक्ट्रियों का लाइसेंस आवंटन नहीं होने के बावजूद भी फैक्ट्री संचालित किया जा रहा था। जिसके कारण इन्हें सील किया गया है वहीं कई फैक्ट्रियों में स्टॉक से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं।

छापेमारी टीम में एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, फैक्ट्री इंस्पेक्टर, उद्योग विभाग के जीएम, लेबर इंस्पेक्टर वन विभाग के अधिकारी आदि कई लोग मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories