TOP BANNER
Sponsored

दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, जारी है होटल व किराना स्टोर की जांच

गिरिडीह : खाद्य सुरक्षा विभाग दीपावली पर्व को देखते हुए लगातार मिठाई दुकान समेत किराना स्टोर में भी जांच पड़ताल कर रही है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ पवन कुमार ने अपने टीम के साथ शहर के विभिन्न मिठाई दुकानों के साथ साथ खाद्य पदार्थों व केक दुकानों में सामानों की जांच की। अधिकारी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 19, 2022 Oct 19 44 Views
Share

गिरिडीह : खाद्य सुरक्षा विभाग दीपावली पर्व को देखते हुए लगातार मिठाई दुकान समेत किराना स्टोर में भी जांच पड़ताल कर रही है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ पवन कुमार ने अपने टीम के साथ शहर के विभिन्न मिठाई दुकानों के साथ साथ खाद्य पदार्थों व केक दुकानों में सामानों की जांच की। अधिकारी सबसे पहले टॉवर चौक स्थित चंदन स्टोर किराना दुकान पहुंचे। यहां एक एक सामानों की बारीकी से जांच किया गया। इस दौरान कई एक्सपायरी समान दुकान में पाए गए। जिसे दुकान से बाहर निकालने का निर्देश दिया गया।

जांच क्रम में केमिकल युक्त और खाने वाले सामानों को एक साथ देखकर अधिकारी भड़क उठे और उसे तुरंत अलग अलग रखने को कहा। इस क्रम में गंदगी भी पाई गई। जिसको लेकर अधिकारियों ने फटकार लगाते हुए साफ सफ़ाई रखने का निर्देश दिया।

इस बाबत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए मिठाई दुकानों समेत किराना दुकानों में भी जांच कर सैंपल लेवल सामानों को बनाने वाले के डिटेल,एक्सपायरी डेट आदि की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुकान संचालन में कई गड़बडिय़ां पाई जा रही है। जिसमें सुधार के लिए दुकान संचालकों को कड़ा निर्देश दिया गया है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories