TOP BANNER
Sponsored

जमुनियाटांड गांव में लगा जलमीनार, समृद्ध समाचार ने प्रमुखता से दिखाया था ख़बर

पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत तिसरी : पेयजल की समस्या से जूझ रहे तिसरी प्रखंड अंतर्गत जमुनियाटांड गांव के ग्रामीणों को आखिरकार देर से ही सही, लेकिन इस समस्या से बड़ी राहत मिल गई है। स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी के विधायक मद से गांव में कुछ दिन पूर्व जलमीनार

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 21, 2022 Oct 21 60 Views
Share

पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

तिसरी : पेयजल की समस्या से जूझ रहे तिसरी प्रखंड अंतर्गत जमुनियाटांड गांव के ग्रामीणों को आखिरकार देर से ही सही, लेकिन इस समस्या से बड़ी राहत मिल गई है। स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी के विधायक मद से गांव में कुछ दिन पूर्व जलमीनार लगा दिया गया है। ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और समृद्ध समाचार का आभार जताया है।

बता दें कि तिसरी प्रखंड मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जमुनियाटांड गांव के लोग आधा किलोमीटर दूर स्थित नदी के सोती का पानी पीने को मजबूर थे। 200 लोगों की आबादी वाले इस गांव के लोग कई वर्षों से पानी का बर्तन सर पर लेकर पगडंडियों के सहारे आधे किलोमीटर दूर स्थित सोती से पानी लाते थे। ऐसे में इन लोगों के बीच विभिन्न प्रकार की बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहता था। बीते 31 मई को समृद्ध समाचार ने मामले को प्रमुखता से दिखाया था। साथ ही आजसू नेता नारायण यादव ने भी 2 जून को प्रखंड मुख्यालय में ज्ञापन सौंपकर अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया था।
जिसके बाद 3 जून को तिसरी प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष प्रजापति, अंचलाधिकारी असीम बाड़ा और पेयजल विभाग के जेई मणिकांत जमुनियाटांड गांव पहुंकर पेयजल की समस्या को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद अब यहां विधायक मद से जलमीनार लगवाया गया है। जिससे ग्रामीणों को काफी हद तक राहत मिली है।

हालांकि इस जलमीनार में बिजली कनेक्शन रहने के कारण थोड़ी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। लिहाजा ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया से इस जलमीनार में सोलर सिस्टम लगवाने की गुहार लगाई है, ताकि इन्हें 24 घंटे पानी उपलब्ध हो सके।

MIDDLE
Sponsored

तिसरी से चंदन भारती की रिपोर्ट

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories