TOP BANNER
Sponsored

विश्वनाथ नर्सिंग होम पहुंची छतीसगढ़ पुलिस, संचालक की बहू ने दर्ज करवा रखा है मामला

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम के संचालक डॉ एस के डोकानिया की बहू द्वारा छत्तीसगढ़ में पति डॉ. नीरज डोकानिया, ससुर डॉ एस. के. डोकानिया और सास उषा डोकानिया के खिलाफ छत्तीसगढ़ के दुर्ग महिला थाना में दर्ज मामले में को लेकर छतीसगढ़ की पुलिस गिरिडीह स्थित बरमसिया पहुंची.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 17, 2022 Oct 17 40 Views
Share

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम के संचालक डॉ एस के डोकानिया की बहू द्वारा छत्तीसगढ़ में पति डॉ. नीरज डोकानिया, ससुर डॉ एस. के. डोकानिया और सास उषा डोकानिया के खिलाफ छत्तीसगढ़ के दुर्ग महिला थाना में दर्ज मामले में को लेकर छतीसगढ़ की पुलिस गिरिडीह स्थित बरमसिया पहुंची.

पुलिस टीम का नेतृत्व दुर्ग महिला थाना की अवर निरीक्षक ज्योति सिंह कर रही थी. इस दौरान पुलिस टीम ने डॉ. एस. के. डोकानिया और डॉ. नीरज डोकानिया से बहू के सामान की मांग की. इस बाबत अवर निरीक्षक ज्योति सिंह द्वारा बताया गया कि कार्टून में सामान पैक किया गया है. वहीं आभूषण बहु द्वारा लॉकर में रखें जाने की जानकारी दी गयी है.

गौरतलब है कि 16 जून 2021 को डॉक्टर नीरज डोकानिया का विवाह छत्तीसगढ़ की डॉक्टर पूजा के साथ हुआ था. इसके एक महीने बाद 25 जुलाई 2021 को डॉ नीरज ने अपनी पत्नी को छत्तीसगढ़ पहुंचा कर छोड़ दिया. पत्नी के मुताबिक फिर वापस लाने के लिए 50 लाख दहेज की मांग की गयी. इसको लेकर ससुराल में मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना को लेकर छत्तीसगढ़ के दुर्ग महिला थाना में मामला दर्ज कराया था.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories