Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

सदर प्रखंड से 8 समेत जिले भर में मंगलवार को मिले 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज

148
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जिले में एक बार फिर बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। मंगलवार की देर शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक 21 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मरीजों में एक बच्चा और 2 महिलाएं भी हैं।

मामाआहरी और निमोडीह में संक्रमित महिला मरीज

संक्रमित मरीजों में गिरिडीह सदर प्रखंड से 8 मरीज है। मरीज प्रखंड के पहलपुर, दूधरवा, रोपमहुआ, करनाटांड़, मामाआहरी, दसरोडीह, नीमोडीह व दरवेडीह का है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जमुआ प्रखंड से 8 संक्रमित

जमुआ प्रखंड में भी कोरोना के 8 संक्रमित मरीज मिले हैं। इन मरीजों में 6 प्रखंड के कोदम्बरी इलाके के सिहोडीह गांव के हैं। यहां पिछले दिनों भी संक्रमित मरीज मिले थे। वहीं एक मरीज रूपीडीह और एक रेम्बा का है।

बिरनी में 5 वर्षीय बच्चा समेत 2 संक्रमित

बिरनी प्रखंड के गुड्डीटांड़ में 5 साल का बच्चा और एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है।इसी तरह सरिया व बगोदर में एक एक संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। एक और मरीज कहाँ का है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मरीजों की पुष्टि होने के बाद सभी को आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं सम्बंधित इलाके में कन्टेंटमेंट जोन और बफर जोन बनाकर सेनेटाइज करवाया जा रहा है।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250