TOP BANNER
Sponsored

सदर प्रखंड से 8 समेत जिले भर में मंगलवार को मिले 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज

गिरिडीह : जिले में एक बार फिर बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। मंगलवार की देर शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक 21 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मरीजों में एक बच्चा और 2 महिलाएं भी हैं। मामाआहरी और निमोडीह में संक्रमित महिला मरीज संक्रमित मरीजों में गिरिडीह सदर प्रखंड से 8 मरीज

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 15, 2020 Jul 15 38 Views
Share

गिरिडीह : जिले में एक बार फिर बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। मंगलवार की देर शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक 21 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मरीजों में एक बच्चा और 2 महिलाएं भी हैं।

मामाआहरी और निमोडीह में संक्रमित महिला मरीज

संक्रमित मरीजों में गिरिडीह सदर प्रखंड से 8 मरीज है। मरीज प्रखंड के पहलपुर, दूधरवा, रोपमहुआ, करनाटांड़, मामाआहरी, दसरोडीह, नीमोडीह व दरवेडीह का है।

जमुआ प्रखंड से 8 संक्रमित

जमुआ प्रखंड में भी कोरोना के 8 संक्रमित मरीज मिले हैं। इन मरीजों में 6 प्रखंड के कोदम्बरी इलाके के सिहोडीह गांव के हैं। यहां पिछले दिनों भी संक्रमित मरीज मिले थे। वहीं एक मरीज रूपीडीह और एक रेम्बा का है।

MIDDLE
Sponsored

बिरनी में 5 वर्षीय बच्चा समेत 2 संक्रमित

बिरनी प्रखंड के गुड्डीटांड़ में 5 साल का बच्चा और एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है।इसी तरह सरिया व बगोदर में एक एक संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। एक और मरीज कहाँ का है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मरीजों की पुष्टि होने के बाद सभी को आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं सम्बंधित इलाके में कन्टेंटमेंट जोन और बफर जोन बनाकर सेनेटाइज करवाया जा रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories