AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कोल माइंस वर्कर्स यूनियन एवं भाकपा माले ने की टूटे पुल को तत्काल की बनाने की मांग

गिरिडीह : बनियाडीह- कबरीबाद मुख्य सड़क स्थित शिव मंदिर के पास का महत्वपूर्ण पुल के कई वर्षों से टूटे रहने के कारण सीसीएल के साथ-साथ आसपास के हजारों लोगों को ट्रांसपोर्टिंग तथा आवाजाही भारी परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए मंगलवार को ‘कोल माइंस वर्कर्स यूनियन’ एवं भाकपा माले ने तत्काल इसका जीर्णोद्धार/पुनर्निर्माण करने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : बनियाडीह- कबरीबाद मुख्य सड़क स्थित शिव मंदिर के पास का महत्वपूर्ण पुल के कई वर्षों से टूटे रहने के कारण सीसीएल के साथ-साथ आसपास के हजारों लोगों को ट्रांसपोर्टिंग तथा आवाजाही भारी परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए मंगलवार को ‘कोल माइंस वर्कर्स यूनियन’ एवं भाकपा माले ने तत्काल इसका जीर्णोद्धार/पुनर्निर्माण करने की मांग ‘एरिया जीएम’ से की है।

 

स्थानीय लोगों की शिकायतों पर ‘कोल माइंस वर्कर्स यूनियन’ सह भाकपा माले नेता राजेश कुमार तथा राजेश सिन्हा ने उक्त पुल का दौरा किया तथा इसे सीसीएल की गंभीर लापरवाही बताते हुए जनहित में तत्काल इसका निर्माण करने की मांग की।

Read more : गिरिडीह: शहर के मकतपुर, कुरेशी मोहल्ला समेत जिले में 6 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नेताद्वय ने कहा कि पोषक क्षेत्र में आम लोगों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी जिम्मेदारी सीसीएल की है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण पुल का इतने वर्षों तक टूटा रह जाना सीसीएल प्रबंधन की सरासर लापरवाही को बयां करता है। सीसीएल इस इलाके से सिर्फ कोयला निकालने तक ही मतलब रखे और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी से मुकर जाए, ऐसा हरगिज चलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने इस सवाल पर लोगों से एकजुट होने की भी अपील की।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories