AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भक्तिभाव से की गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा, कोरोना के कारण नहीं हुआ भैयारी का आयोजन

गिरिडीह : जिले में सोमवार को भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा पारंपरिक तरीके से हर्षोल्लास माहौल में मनाया गया। जिला मुख्यालय में बार लाइब्रेरी, पुराना जेल परिसर, सिरसिया पटेलनगर आदि स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर चित्रांशों ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। केन्द्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति की ओर से शहर के वकालत


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले में सोमवार को भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा पारंपरिक तरीके से हर्षोल्लास माहौल में मनाया गया। जिला मुख्यालय में बार लाइब्रेरी, पुराना जेल परिसर, सिरसिया पटेलनगर आदि स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर चित्रांशों ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। केन्द्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति की ओर से शहर के वकालत खाना में भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई। जिसमें काफी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ- साथ अन्य श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भगवान चित्रगुप्त की पूजा से सम्पूर्ण शहर भक्तिमय हो गया।

केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति के सतीश कुंदन ने बताया कि पिछले 100 वर्षों से यहां पूजा की जा रही है। पूजा के बाद भैयारी का आयोजन होता आया है, लेकिन इस बार कोरोना के कारण इस परम्परा को नहीं निभाया जा सका। बताया कि कल विसर्जन के बाद सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इधर पटेल नगर पूजा समिति के प्रदीप दाराद ने बताया कि कोरोना के मद्देनजर सादगी से पूजा की जा रही है। भैयारी का आयोजन नहीं किया गया है। घर-घर जाकर लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories