TOP BANNER
Sponsored

#lockdown : जिला प्रशासन ने व्रतियों से घरों में छठ महापर्व करने की अपील की

गिरिडीह : वैश्विक महामारी बन चुकी कोरोना वायरस आज पूरे विश्व में फैल चुका है। COVID 19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पूरे जिले में पूर्णतया/लॉकडाउन किया गया है। तथा जिले में धारा में 144 लागू किया गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं तैयार है। इस संदर्भ में जिला जनसंपर्क

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 29, 2020 Mar 29 50 Views
Share

गिरिडीह : वैश्विक महामारी बन चुकी कोरोना वायरस आज पूरे विश्व में फैल चुका है। COVID 19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पूरे जिले में पूर्णतया/लॉकडाउन किया गया है। तथा जिले में धारा में 144 लागू किया गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं तैयार है। इस संदर्भ में जिला जनसंपर्क कार्यालय के द्वारा जागरूकता वाहन के माध्यम से गिरिडीह जिले के पूरे शहरी क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया गया।

जागरूकता वाहन के जरिए पचंबा, बड़ा चौक, मुफ्फसिल थाना,  गिरिडीह कॉलेज, सिमरिया, अरगाघाट तथा टॉवर चौक में प्रचार प्रसार किया गया।  जागरूकता वाहन के माध्यम से जानकारी दी गई कि कल छठ महापर्व का संध्या अर्घ्य है।  सभी छठ व्रतियों एवं उनके परिजनों से अनुरोध है कि वे छठ व्रत को अपने घरों में करें, किसी भी परिस्थिति में किसी तालाब या घाट पर न जाएं। ये आपकी सुरक्षा के लिए अतिआवश्यक है।

सभी आम जनों से अपील की गई कि घर में रहें, सुरक्षित रहें। अनावश्यक घर से बाहर न निकले, भीड़ वाले स्थानों में ना जाएं। सावधानी बरतें, साफ सफाई का ध्यान रखें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें। लोगों से कम से कम 3 मीटर की दूरी बनाएं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories