गिरिडीह : हड्डी व हृदय से संबंधित रोग की जांच को लेकर 14 मार्च को मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया है। यह कैम्प बनियाडीह सीसीएल अस्पताल में लगाया जाएगा। इस बाबत राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव एन.पी.सिंह बुल्लू ने बताया कि दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल और राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर संघ की ओर यह कैम्प लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि निबंधन के लिए लोग 9431184334 और 9431335267 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

बताया कि संघ की ओर से बैठक कर उक्त निर्णय लिया गया है। जिसमें मुख्य रूप से प्रदीप दाराद, बलराम यादव, संतोष कुमार, शंभु सिंह, शिवशंकर सिंह, अर्जुन मंडल, बाजो दास, मोहम्मद हासिम, इकबाल आदि उपस्थित थे।
