TOP BANNER
Sponsored

अपर समाहर्ता ने किया अंचल कार्यालय का निरीक्षण, काम में तेजी लाने का दिया निर्देश

गिरिडीह : अपर समाहर्ता आलोक कुमार ने गुरुवार को गिरिडीह सदर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में अंचल अधिकारी के द्वारा कुल 05 राजस्व उप निरीक्षक एवं अमीन के रिक्तियों के बारे में अवगत कराया गया। अपर समाहर्ता द्वारा दाखिल-खारिज की समीक्षा के दौरान कुल 460 मामले के विरुद्ध 15 मामले

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 12, 2020 Mar 12 47 Views
Share

गिरिडीह : अपर समाहर्ता आलोक कुमार ने गुरुवार को गिरिडीह सदर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में अंचल अधिकारी के द्वारा कुल 05 राजस्व उप निरीक्षक एवं अमीन के रिक्तियों के बारे में अवगत कराया गया। अपर समाहर्ता द्वारा दाखिल-खारिज की समीक्षा के दौरान कुल 460 मामले के विरुद्ध 15 मामले 30 दिनों से अधिक के लंबित पाए गए। अभी तक सदर अंचल में कुल 7058 दाखिल खारिज के मामले ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं जिसमें से 2125 मामलों का शुद्धि पत्र निर्गत की गई है एवं 4473 मामलों को अनन्य कारण से अस्वीकृत की गई है।

 

बिचौलियों/ भू माफिया को कार्यालय परिषद से रखें दूर

 

अस्वीकृत किए गए मामलों का अपर समाहर्ता द्वारा उपस्थित अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं राजस्व उपनिरीक्षक से वाद वार अस्वीकृत करने के कारण पर विशेष समीक्षा की गई। जिस पर अपर समाहर्ता दिए गए कारणों से संतुष्ट ना होकर यह निर्देश दिया कि दाखिल खारिज मामलों को अत्यधिक निष्पादन करें एवं ऑनलाइन पणजी टू में जहां-जहां अद्यतन की आवश्यकता हो उसे ससमय निष्पादित करें । साथ ही अगर किसी दाखिल खारिज वाद को अस्वीकृत करने के क्रम में स्पष्ट रूप से अंचलाधिकारी अपने मंतव्य के साथ पूर्ण विवरणी दर्ज करते हुए अस्वीकृत करें। सभी संबंधित को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की Act/ धारा एवं RTGS अधिनियम से अवगत कराया गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि आम जनों का कार्य दृढ़ता पूर्वक निष्पादित करें एवं बिचौलियों/ भू माफिया को कार्यालय परिषद से दूर रखें।

सभी राजस्व उपनिरीक्षक को निर्देश दिया गया की माहवार अपने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम अंचलाधिकारी को प्रेषित करते हुए संबंधित मौजा के पंचायत सचिवालय के सूचना पट्ट पे प्रदर्शित करते हुए रैयतों के द्वारा प्राप्त आवेदनों का विधि सम्मत निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।निरीक्षण के क्रम में IT Manager DPMU राजस्व शाखा भी मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories