#Giridih_headlines 01 March #Giridih_news #giridih_hindi_news

Giridih_Headlines

  • पचंबा थाना क्षेत्र के गढ़ मुहल्ला में 25 वर्षीय युवा व्यवसायी सौरभ कंधवे की हत्या, घर के बाहर पड़ा मिला शव, रात में दोस्तों के साथ खेल रहा था पबजी, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने पहुंच जताया दुःख, पुलिस से की जांच की मांग, डीएसपी विनोद रवानी ने कहा हर बिंदु पर की जा रही है जांच.

 

  • बगोदर थाना क्षेत्र के औरा बस्ती में जंगल से भटक कर पहुंचा हिरन का बच्चा, आवारा कुत्तों ने बनाया शिकार, ग्रामीणों ने किया बचाने का प्रयास, नहीं हो सके कामयाब.

 

  • बगोदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशमरजा में विदाई समारोह का हुआ आयोजन, शिक्षक देवचंद रविदास को दी गई विदाई, समारोह में भावुक हुआ पल , रो पड़े छात्र छात्राएं.

 

  • बिसनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उपायुक्त राहुल कुमार ने किया उद्घाटन, कई खासोंआम हुए शामिल, पिछले 6 वर्षों से होता आ रहा है आयोजन.

 

  • दहशत में है वार्ड नम्बर 24 की पार्षद शबाना परवीन का परिवार, पिछलों दिनों पति नुरुल होदा पर हो चुका है जानलेवा हमला, धमकी दिए जाने का लगाया आरोप, पुलिस से सुरक्षा की मांग.

 

  • झारखंड पुलिस एसोसिएशन के महाधिवेशन की तैयारी को लेकर पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक, 15 मार्च को होना है एसोसिएशन के 7 पदों पर चुनाव, प्रत्याशियों ने पहुंच साझा की रणनीति, अपने पक्ष में की मतदान की अपील.

 

  • 2020 लिप ईयर रहा ख़ास, 29 फरवरी को गिरिडीह सरकारी अस्पताल में 9 बच्चों का हुआ जन्म, परिजनों में खुशी, कहा चुनाव की तरह 4 साल में मनाएंगे जन्मदिन.

 

  • धूमधाम से मनाया गया शहर के बरगंडा स्थित पुराना साईं मंदिर का स्थापना दिवस, रविवार को विशाल भंडारे के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन, काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच प्रसाद किया प्रसाद ग्रहण.

संदेहास्पद स्थिति में मिला बीज भंडार मालिक का शव , पड़ताल में जुटी पुलिस

संदेहास्पद स्थिति में मिला बीज भंडार मालिक का शव , पड़ताल में जुटी पुलिस

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के गढ़ मुहल्ला संदेहास्पद स्थिति में एक युवक के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। युवक बीज भंडार का मालिक 25 वर्षीय सौरभ कंधवे था। बता दें कि खून से लथपथ स्थिति में युवक का शव मिला है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मामले की जानकारी मिलते ही पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और  जांच शुरू कर दी। वहीं सूचना पर डीएसपी 1 बिनोद रवानी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

मुहल्लों वाले ने युवक सौरभ की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं आरोपियों को पकड़ने की मांग करते हुए लोग धरने पर बैठ गए है। शुरुआती जांच में जो बातें सामने आ रही है उसके अनुसार रात में वह अपने मित्र के साथ पबजी गेम खेल रहा था। इसके बाद वह ऑफलाइन होगया। और फिर थोड़े ही देर के बाद उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला।

 

इधर मामले की जानकारी पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुःख जताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले पर डीएसपी बिनोद रवानी ने कहा कि युवक के सर पर चोट है। इस हिसाब से कई दृष्टिकोण से मामले की जांच की जा रही है।