AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

#Giridih_headlines 01 March #Giridih_news #giridih_hindi_news

Giridih_Headlines पचंबा थाना क्षेत्र के गढ़ मुहल्ला में 25 वर्षीय युवा व्यवसायी सौरभ कंधवे की हत्या, घर के बाहर पड़ा मिला शव, रात में दोस्तों के साथ खेल रहा था पबजी, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने पहुंच जताया दुःख, पुलिस से की जांच की मांग, डीएसपी विनोद रवानी ने कहा हर बिंदु पर की जा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Giridih_Headlines

  • पचंबा थाना क्षेत्र के गढ़ मुहल्ला में 25 वर्षीय युवा व्यवसायी सौरभ कंधवे की हत्या, घर के बाहर पड़ा मिला शव, रात में दोस्तों के साथ खेल रहा था पबजी, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने पहुंच जताया दुःख, पुलिस से की जांच की मांग, डीएसपी विनोद रवानी ने कहा हर बिंदु पर की जा रही है जांच.

 

  • बगोदर थाना क्षेत्र के औरा बस्ती में जंगल से भटक कर पहुंचा हिरन का बच्चा, आवारा कुत्तों ने बनाया शिकार, ग्रामीणों ने किया बचाने का प्रयास, नहीं हो सके कामयाब.

 

  • बगोदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशमरजा में विदाई समारोह का हुआ आयोजन, शिक्षक देवचंद रविदास को दी गई विदाई, समारोह में भावुक हुआ पल , रो पड़े छात्र छात्राएं.

 

  • बिसनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उपायुक्त राहुल कुमार ने किया उद्घाटन, कई खासोंआम हुए शामिल, पिछले 6 वर्षों से होता आ रहा है आयोजन.

 

  • दहशत में है वार्ड नम्बर 24 की पार्षद शबाना परवीन का परिवार, पिछलों दिनों पति नुरुल होदा पर हो चुका है जानलेवा हमला, धमकी दिए जाने का लगाया आरोप, पुलिस से सुरक्षा की मांग.

 

  • झारखंड पुलिस एसोसिएशन के महाधिवेशन की तैयारी को लेकर पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक, 15 मार्च को होना है एसोसिएशन के 7 पदों पर चुनाव, प्रत्याशियों ने पहुंच साझा की रणनीति, अपने पक्ष में की मतदान की अपील.

 

  • 2020 लिप ईयर रहा ख़ास, 29 फरवरी को गिरिडीह सरकारी अस्पताल में 9 बच्चों का हुआ जन्म, परिजनों में खुशी, कहा चुनाव की तरह 4 साल में मनाएंगे जन्मदिन.

 

  • धूमधाम से मनाया गया शहर के बरगंडा स्थित पुराना साईं मंदिर का स्थापना दिवस, रविवार को विशाल भंडारे के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन, काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच प्रसाद किया प्रसाद ग्रहण.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories