#Giridih_headlines 14 March #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih_Headlines

 

  • कोरोना से निपटने को लेकर गिरिडीह स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी, बनाया गया स्पेशल वार्ड, 6 सदस्यीय चिकित्सा टीम तैनात, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने पहुंच लिया व्यवस्था का जायजा, दिया आवश्यक दिशा निर्देश.

 

  • मृतक मजदूर मोटू मांझी के घर पहुंची माले की टीम, शुक्रवार को अतिवीर फैक्टरी में मालवाहक वाहन की चपेट में आने से हुई थी मौत, फैक्ट्री प्रबंधन ने बरगला कर भिजवाया शव, माले नेताओं ने कहा दो दिन में नहीं दिया गया मुआवजा तो फैक्टरी गेट के समक्ष करेंगे आंदोलन.

 

  • माले नेता राजेश यादव व राजेश सिन्हा ने कहा फैक्टरियों में कानून का हो रहा खुला उल्लंघन, घटना होने पर रफा दफा करने की होती है कोशिश, कहा नहीं चलेगा ये सब.

 

  • कुएं में मिला अकदोनी निवासी खागो बढ़ी का शव, बेंगाबाद के रनियाटांड़ गया था बारात, विवाह स्थल के समीप कुएं में मिला शव, परिजनों ने पुलिस को आवेदन देकर की जांच की मांग.

 

  • डकैती गिरोह का सदस्य परमेश्वर यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे, थानसिंहडीह थाना पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद, भेजा गया जेल.

 

  • पति से अनबन पर विवाहिता ने कुएं में छलांग लगाकर दी जान, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर का मामला, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल.

 

  • 27 मार्च से मोहनपुर में होगा 108 महारुद्र यज्ञ, की जा रही है व्यापक तैयारी, ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

#कोरोना से निपटने की क्या है तैयारी, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने दी जानकारी…

#कोरोना_वायरस से निपटने की क्या है तैयारी, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने दी जानकारी...

गिरिडीह : कोरोना से निपटने के लिए गिरिडीह स्वास्थ्य महकमा भी तैयार है. यहां इसको लेकर विशेष रूप से आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है. वहीं मरीजों के उपचार को लेकर चिकित्सक समेत 6 लोगों की टीम बनाई है. शनिवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा सदर अस्पताल पहुंचे और आइसोलेशन वार्ड का जायजा लिया. मौके पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन समेत अन्य चिकित्सकों से पूरी व्यवस्था को लेकर बातचीत की साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया.

 

#Giridih_headlines 13 March #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih-Headlines

 

  • कोरोना की शंका लिए मास्क लगाकर सदर अस्पताल पहुंचा देवरी का राजू दास, दिल्ली से लौटा है घर, 10 दिनों से है खांसी की समस्या, रिम्स रेफर.

 

  • कोरोना मामले को लेकर दूरभाष पर सिविल सर्जन अवधेश सिन्हा ने कहा युवक के कोरोना से ग्रसित होने की सम्भावना कम, युवक के शंका और अनुरोध को देखते हुए किया गया रिम्स रेफर.

 

  • अतिवीर स्पॉन्ज फैक्ट्री में हादसा, मालवाहक की चपेट में आने से 40 वर्षीय मजदूर मोटू मांझी की मौत, फैक्टरी प्रबंधन ने किया मामले को छुपाने का प्रयास, हंगामे के बाद मृतक के शव को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे मैनेजर मनोज पांडेय.

 

  • सड़क हादसे में पूर्व विधायक निज़ामुद्दीन अंसारी के भतीजे तजामुल की बेंगलुरु में मौत, शुक्रवार को धनवार के नवादा पैतृक गांव पहुंचा शव, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल.

 

  • देवरी थाना क्षेत्र के चतरो में सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरे का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज, अज्ञात वाहन से हुई थी बाइक की टक्कर.

 

  • सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी बड़कू उर्फ सरफराज को तीसरी थाना पुलिस ने कोडरमा रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार, एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी.

 

  • अर्धनिर्मित मकान में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, पचंबा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर हरिजन टोला का मामला, थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह ने दलबल के साथ की छापेमारी, अवैध नकली शराब बरामद, संचालक फरार.

 

  • युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा पर ओपनकास्ट कोयला डिपो के पास अवैध खंता संचालकों ने किया हमला, सिक्योरिटी इंस्पेक्टर ने पहुंच बचाई जान, सीसीएल महाप्रबंधक को आवेदन देकर की मामला दर्ज कराए जाने की मांग.

 

  • उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं, पहुंचे 62 आवेदन.

 

  • सदर प्रखंड के सिरसिया पंचायत भवन में लगा राजस्व शिविर, पहुंचे 450 आवेदन, 115 आवेदन का किया गया निष्पादन, सीओ रविन्द्र कुमार सिन्हा समेत अंचलकर्मी रहे मौजूद.

कोरोना के मद्देनजर बनियाडीह में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर स्थगित

गिरिडीह : शनिवार 14 मार्च को बनियाडीह सीसीएल अस्पताल में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव एन. पी. सिंह बुल्लू ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश के चलते करोना वायरस के मद्देनजर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ द्वारा आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर जो 14 मार्च को होना था उसे स्थगित कर दिया गया है। बताया कि अगली तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी।

गौरतलब है कि मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ द्वारा हड्डी व हृदय जांच को लेकर कैम्प का आयोजन किया गया था।