S. Desk : राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में रविवार सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही है। वहीं कई जगहों में ओले भी पड़े हैं। मौसम पूर्वानुमान की मानें तो रविवार को रांची, सरायकेला-खरसावां, गुमला, हजारीबाग, गिरिडीह में हल्की बारिश हो सकती है। इन शहरों में सुबह से ही आसमान में बदलो ने डेरा जमा रखा है। बीते शनिवार को भी राज्य के अधिकतर इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश हुई थी। रांची मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें तो 18 व 19 मार्च को गरज के साथ हल्के मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इसके साथ ही राज्य के दक्षिणी और मध्य क्षेत्र के जिलों में एक दो जगहों पर भारी बारिश की सम्भावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग के द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम का हाल, यहां हो सकती है बारिश, जानें अपने शहर का हाल
S. Desk : राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में रविवार सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही है। वहीं कई जगहों में ओले भी पड़े हैं। मौसम पूर्वानुमान की मानें तो रविवार को रांची, सरायकेला-खरसावां, गुमला, हजारीबाग, गिरिडीह में हल्की बारिश हो सकती है। इन शहरों में सुबह से ही आसमान में बदलो
रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।
Join Now







