AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कृष्ण मुरारी शर्मा दोबारा बने आप के गिरिडीह जिला संयोजक

गिरिडीह : आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने प्रदेश स्टैंडिंग कमेटी के अनुशंसा पर कृष्ण मुरारी शर्मा को गिरिडीह जिला का दोबारा जिला संयोजक मनोनीत किया है । झारखंड प्रभारी डॉ अजय कुमार ने बुधवार को इसका अनुमोदन कर दिया है । प्रदेश कार्यकारी सचिव अविनाश नारायण के पत्रांक AAP -JH- DS


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने प्रदेश स्टैंडिंग कमेटी के अनुशंसा पर कृष्ण मुरारी शर्मा को गिरिडीह जिला का दोबारा जिला संयोजक मनोनीत किया है ।

झारखंड प्रभारी डॉ अजय कुमार ने बुधवार को इसका अनुमोदन कर दिया है । प्रदेश कार्यकारी सचिव अविनाश नारायण के पत्रांक AAP -JH- DS -42/2020 दिनांक 02-09-2020 से जारी पत्र की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक सिन्हा ने बताया कि कृष्ण मुरारी शर्मा एक सामाजिक कार्यकर्ता और जुझारू नेता हैं उनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी गिरिडीह में जन जन तक पहुँचेगा।

कृष्ण मुरारी शर्मा ने दुबारा गिरिडीह का जिला संयोजक के पद पर मनोनित किए जाने पर आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रभारी डॉ अजय कुमार , प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी , सचिव डॉ अविनाश नारायण , उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी दीप नारायण सिंह और प्रदेश स्टैंडिंग कमेटी के सभी सदस्यों, सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया है । उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का दिल्ली माॅडल बिजली, पानी , शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण को घर-घर तक पहुचायेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

युवाओं को राजनीति में लाना पहली प्राथमिकता

श्री शर्मा ने कहा कि राजनीति में युवाओं को शामिल करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी । साथ ही उन्होंने कहा कि मजदूर किसान छात्र नौजवानों को राजनीतिक रूप से जागरूक करना जरूरी है । कहा कि आम आदमी पार्टी के छात्र युवा संघर्ष मोर्चा , श्रमिक विकास संगठन , किसान मोर्चा , महिला विंग का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा।

इन्होंने दी बधाई

कृष्ण मुरारी शर्मा को बधाई देने वालों में राजीव रंजन, विवेक आनन्द कुशवाहा , मेहबूब अंसारी , निर्मल प्रसाद महतो , सागर चौधरी , ब्रह्मदेव शर्मा , सुभाष कुमार शर्मा , तेज नारायण महतो , मो. दानिश , तैयब अंसारी , सृजन पाल सिंह , शीवशंकर मुर्मू , मुकेश टुडू , रोहित विश्वकर्मा मुर्शीद मिर्जा , आरिफ़ अहमद , सहदेव , लक्ष्मण सहित कई लोग शामिल हैं ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories