TOP BANNER
Sponsored

झारखण्ड: राज्य 13 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, आदेश जारी

रांची :राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ते हुए 13 मई तक पाबंदियों को लागू कर दिया है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 6 मई तक लागू किया था। वहीं इसके अवधि खत्म होने के पूर्व ही बुधवार को नई

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 5, 2021 May 5 58 Views
Share

रांची :राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ते हुए 13 मई तक पाबंदियों को लागू कर दिया है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 6 मई तक लागू किया था। वहीं इसके अवधि खत्म होने के पूर्व ही बुधवार को नई गाइडलाइन जारी कर दी है।

इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से यह कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण का विस्तार न हो, इसलिए सरकार ने ये कदम बढ़ाये हैं। सरकार राज्यवासियों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है इसलिए प्रवासी श्रमिक बंधु साथ दें। वे अपनी कोरोना जांच कराएं।

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जो भी प्रवासी श्रमिक दूसरे प्रदेशों से झारखण्ड आ रहे हैं, उनका रैपिड एंटीजन टेस्‍ट होगा। रैपिड एंटीजन टेस्‍ट में निगेटिव आने पर उन्‍हें सात दिनों के लिए जिला स्‍तर पर तैयार किए गए क्‍वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। घर जाने से पूर्व उनका दोबारा रैपिड एंटीजन टेस्‍ट होगा। दो टेस्‍ट में पॉजिटिव पाए जाने पर उन्‍हें स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा ताकि प्रवासी मजदूरों के द्वारा किसी भी प्रकार का संक्रमण फैलने का खतरा न उत्पन्न हो।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories